सोफिया तोल्सतोया
मूल नाम
सोफिया आंद्रेयेव्ना बेह्रस
जन्म
22 अगस्त, 1844
भाषा
रूसी
विधाएँ
डायरी, संस्मरण, आत्मकथा
मुख्य कृतियाँ
मेरा जीवन, डायरियाँ, शब्दहीन गीत
निधन
4 नवंबर 1919, यासनाया पोल्याना (रूस)
विशेष
सोफिया विश्व-विख्यात कथाकार और चिंतक तोल्सतोय की पत्नी थीं। वे तब अठारह वर्ष की थीं तब तोल्सतोय से उनका विवाह हुआ, जो उस समय चौंतीस वर्ष के थे। तोल्सतोय दंपति को तेरह बच्चे हुए, जिनमें से आठ ही बच पाए। सोफिया तोल्सतोय के लेखन में बहुत मददगार थीं। उन्होंने ‘युद्ध और शांति’ जैसे सुदीर्घ उपन्यास की सात बार कॉपी की। 2009 में तोल्सतोय दंपति के जीवन पर अंग्रेजी में ‘लास्ट स्टेशन’ नाम से फिल्म बनी। अगस्त 2010 में बीबीसी के चैनल 4 ने सोफिया के जीवन पर एक धारावाहिक वृत्तचित्र दिखाया था, जिसका शीर्षक था – एक सीधा-सादा जीवन।