hindisamay head


अ+ अ-

कोश

वर्धा हिंदी शब्दकोश

संपादन - राम प्रकाश सक्सेना

अनुक्रम परिशिष्ट पीछे    

क. हिंदी में प्रचलित इंग्लिश शब्दों या पदबंधों के संक्षिप्त रूप

ख. महीनों व दिनों के इंग्लिश तथा हिंदी रूप

ग. गिनतियों के अंतरराष्ट्रीय, हिंदी व रोमन रूप तथा हिंदी व इंग्लिश के संख्या सूचक शब्द

हिंदी में प्रचलित इंग्लिश शब्दों या पदबंधों के संक्षिप्त रूप

1. ए.ए.ए. (AAA) - एशियन ऐथलेटिक्स असोसिएशन: एशिया में खेल-कूद के संदर्भ में एक संचालक संस्था है। इसका मुख्यालय सिंगापुर में है।

2. ए.ए.पी. (AAP) - आम आदमी पार्टी: यह भारत का एक राजनीतिक दल है।

3. ए.डी.बी. (ADB) - एशियन डेवलपमेंट बैंक: यह एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना 22 अगस्त 1966 को एशियाई देशों के आर्थिक विकास के सुगमीकरण के लिए की गई थी। यह बैंक यूनाइटेड नेशंज़ इकोनॉमिक कमीशन फ़ॉर एशिया ऐंड फ़ॉर ईस्ट (अब यूएनईएससीएपी- UNESCAP) और गैर क्षेत्रीय विकसित देशों के सदस्यों को सम्मिलित करता है।

4. ए.एफ.एम.सी. (AFMC) - आर्म्ड फ़ोर्सेज़ मेडिकल कॉलेज: इसकी स्थापना सन 1948 में पुणे, (महाराष्ट्र) में हुई थी। यह भारत के उच्च कोटि के चिकित्सा महाविद्यालयों में गिना जाता है।

5. ए.आई. (AI) - एयर इंडिया: यह भारत की ध्वज-वाहक विमान सेवा है। इसकी स्थापना 1932 में हुई थी।

6. ए.आई.सी.टी.ई. (AICTE) - ऑल इंडिया काउंसिल फ़ॉर टेक्नीकल एजुकेशन (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद): यह संस्था भारत में नई तकनीकी संस्थाएँ शुरू करने, नए पाठ्यक्रम शुरू करने और तकनीकी संस्थाओं में प्रवेश-क्षमता में फेरबदल करने हेतु अनुमोदन देती है। यह ऐसी संस्थाओं के लिए मानदंड भी निर्धारित करती है। इसकी स्थापना 1945 में सलाहकार निकाय के रूप में की गई थी और बाद में संसद के अधिनियम द्वारा 1987 में इसे संविधिक दर्जा प्रदान किया गया।

7. ए.आई.आई.एम.एस. (एम्स) (AIIMS) - ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑव मेडिकल साइंसेज़ (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान): यह भारत का दिल्ली में स्थित बेहतरीन आयुर्विज्ञान संस्थान है। इसकी स्थापना वर्ष 1956 मे हुई थी। यह न केवल अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के लिए बल्कि चिकित्सा में शोध एवं पठन-पाठन के लिए भी जाना जाता है।

8. ए.एस.ई.ए.एन. (आसियान) (ASEAN) - असोसिएशन ऑव साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन): यह दक्षिण-पूर्व एशियाई दस देशों ब्रूनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फ़िलिपींस, सिंगापुर, थाइलैंड, वियतनाम का समूह है जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए कार्य करते हैं। इसका मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है। आसियान की स्थापना 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी।

9. ए.आई.टी.यू.सी. (AITUC) - ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (अखिल भारतीय मज़दूर संघ कांग्रेस): भारत में भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर संघ कांग्रेस (आई.एन.टी.यू.सी., इंटक) के बाद दूसरा सबसे बड़ा मज़दूर संघ है।

10. ए.पी.ई.सी. (एपेक) (APEC) - एशिया पसिफ़िक इकोनॉमिक को-ऑपरेशन (एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग): एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) प्रशांत क्षेत्र के देशों का समूह है, जो इन देशों के आर्थिक और राजनैतिक संबंधों की प्रगाढ़ता को सुदृढ़ करने का मंच है।

11. ए.टी.एम (ATM) - ऑटोमैटिक टेलर मशीन: इस मशीन की सहायता से कहीं भी कभी भी एटीएम कार्ड की सहायता से बैंक उपभोक्ता अपने पैसे निकाल सकते हैं और ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं।

12. बी.ए.आर.सी. (बार्क) (BARC) - भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर (भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र): यह भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत नाभिकीय विज्ञान एवं अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित क्षेत्रों का बहु-विषयी नाभिकीय अनुसंधान केंद्र है।

13. बी.बी.सी. (BBC) - ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन: विश्व का सबसे बड़ा प्रसारण संघ है। इसका मुख्यालय लंदन में स्थित है।

14. बी.सी. (BC) - बिफ़ोर क्राइस्ट: ईसा मसीह की संभावित जन्म तिथि के पूर्व के समय को 'बीसी' कहा जाता है।

15. बी.एच.ई.एल. (BHEL) - भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड: बीएचईएल आज भारत में ऊर्जा संबंधी मूलभूत संरचना क्षेत्र में विशालतम इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण उद्यम है।

16. बी.पी.एल (BPL) - बिलो पावर्टी लाइन (गरीबी रेखा के नीचे): एक निर्धारित आय से नीचे (गरीबी रेखा) आमदनी करने वाले लोगों को इस श्रेणी में रखा जाता है।

17. बी.पी.ओ. (BPO) - बिज़नेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग: एक प्रकार की आउटसोर्सिंग (Outsourcing) प्रकिया है, जिसमें एक तीसरे पक्ष को सेवा प्रदाता और विशिष्ट व्यवसाय प्रक्रिया या कार्य की ज़िम्मेदारियों का करार किया जाता है |

18. बी.एस.ई. (BSE) - बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज: यह भारत और एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। इसकी स्थापना 1875 में हुई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज भारतीय शेयर बाज़ार के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है। दूसरा एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज है। भारत को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाज़ार में श्रेष्ठ स्थान दिलाने में बीएसई की अहम भूमिका है।

19. बी.एस.एफ़. (BSF) - बॉर्डर सिक्युअरिटी फ़ोर्स (सीमा सुरक्षा बल): इसका गठन वर्ष 1965 में हुआ था। इसकी ज़िम्मेदारी भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना है।

20. बी.एस.एन.एल (BSNL) - भारत संचार निगम लिमिटेड: यह भारत की एक सार्वजनिक क्षेत्र की संचार कंपनी है। 31 मार्च 2008 को 24% की बाज़ार पूँजी के साथ यह भारत की सबसे बड़ी, संचार कंपनी घोषित हुई। इसका मुख्यालय भारत संचार भवन, हरीशचंद्र माथुर लेन, जनपथ, नई दिल्ली में है।

21. ब.स.पा. - बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भारत के पाँच प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों में से एक है। 1984 में दलित नेता कांशीराम द्वारा इसे स्थापित किया गया था। पार्टी का राजनीतिक प्रतीक एक हाथी है।

22. सी.ए. (CA) - चार्टर्ड अकाउंटेंट (सनदी लेखाकार): किसी निश्चित व्यावसायिक लेखाशास्त्र संस्था या संघ के सदस्यों द्वारा प्रयोग की जाने वाली उपाधि है। इसे अँग्रेज़ी में चार्टर्ड अकाउंटेंट कहा जाता है।

23. सी.ए.डी. (CAD) - कंप्यूटर एडेड डिज़ाइन: इसके अंतर्गत कंप्यूटर की सहायता से डिज़ाइन का निर्माण विश्लेषण और बदलाव किया जाता है। कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर के माध्यम से तकनीकी डिज़ाइन तैयार की जाती है।

24. सी.ए.टी. (कैट) (CAT) - कॉमन ऐडमिशन टेस्ट (सम्मिलित प्रवेश परीक्षा): यह एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है। यह भारतीय प्रबंधन संस्थानों द्वारा सम्मिलित रूप से ली जाने वाली परीक्षा है। इसके मेरिट के आधार पर भारत के प्रबंध संस्थानों में प्रबंधन के पोस्ट ग्रैजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

25. सी.बी.आई (CBI) - सेंट्रल ब्यूरो ऑव इन्वेस्टीगेशन (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो): भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेंसी है। यह आपराधिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए भिन्न-भिन्न प्रकार के मामलों की जाँच करने के लिए लगाई जाती है।

26. सी.बी.एस.ई. (CBSE) - सेंट्रल बोर्ड ऑव सेकंडरी एजुकेशन (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड): यह भारत देश के प्राचीनतम शिक्षा बोर्डों में से एक है। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं- शिक्षण संस्थानों की अधिक प्रभावशाली ढंग से सहायता करना, उन विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के प्रति अधिक प्रतिसंवेदी होना जिनके माता-पिता केंद्रीय सरकार के कर्मचारी थे और निरंतर स्थानांतरणीय पदों पर कार्यरत थे।

27. सी.डी.ए.सी. (सी-डैक) (CDAC) - सेंटर फ़ॉर द डेवलपमेंट ऑव अडवांस्ड कंप्यूटिंग (प्रगत संगणन विकास केंद्र): प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की एक प्रधान अनुसंधान एवं विकास संस्था है, जो सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा संबद्ध क्षेत्रों में अनुसंधान कार्य करती है। सी-डैक के विभिन्न क्षेत्रों का विकास अलग-अलग समयों में हुआ है, जिनमें से कई क्षेत्र, तत्कालीन माँग के परिणामस्वरूप उभर कर सामने आए हैं।

28. सी.डी.एम.ए. (CDMA) - कोड डिविज़न मल्टिपल ऐक्सेस: यह डिजिटल सेलुलर सेवा के लिए एक मानक है। विश्व में मोबाइल के क्षेत्र में सबसे व्यापक रूप से तीन डिजिटल वायरलेस टेलीफ़ोन प्रणालियाँ प्रचालन में हैं- टीडीएमए, सीडीएमए और जीएसएम।

29. सी.ई.ओ. (CEO) - चीफ़ एग्ज़िक्यूटिव ऑफ़िसर (मुख्य निष्पादन अधिकारी): कारपोरेट क्षेत्र में यह एक उच्च पद का अधिकारी होता है जो कंपनी के प्रमुख भागों का नेतृत्व और कार्यों का निष्पादन करता है।

30. सी.एफ.एस.एल. (CFSL) - सेंट्रल फ़ॉरेंसिक साइंस लेबोरटरी: इसकी स्थापना 1968 में नई दिल्ली में की गई थी। अपराध को उजागर करने के संबंध में यह केंद्रीय सरकार की महत्वपूर्ण पहल का नतीजा है।

31. सी.आई.ए. (CIA) - सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (केंद्रीय गुप्तचर संस्था): यह संयुक्त राज्य अमेरिका के संघीय सरकार के अंदर कार्य करने वाली असैनिक (सिविल) गुप्तचर संस्था है। इसका मुख्य कार्य सार्वजनिक नीतिनिर्माताओं के मार्गदर्शन हेतु विश्व की सरकारों, औद्योगिक संगठनों (corporations) एवं व्यक्तियों के बारे में गुप्त सूचना एकत्रित करना एवं उसका विश्लेषण करना है।

32. सी.आई.डी. (CID) - क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट: यह पुलिस बल की एक विशेषज्ञ शाखा है, जिसका मुख्य कार्य अपराध के संबंध में अन्वेषण करना होता है।

33. सी.पी.आई. (CPI) (भाकपा) - कम्युनिस्ट पार्टी ऑव इंडिया (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी): यह भारत का एक साम्यवादी दल है। इस दल की स्थापना 26 दिसम्बर 1925 में हुई थी।

34. सी.पी.यू. (CPU) - कंप्यूटर में सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) नामक उपकरण है जो बुनियादी अंकगणितीय, तार्किक प्रदर्शन से कंप्यूटर प्रोग्राम का निर्देश निष्पादित करता है और इनपुट/आउटपुट संचालन प्रणाली को नियंत्रित करता है।

35. सी.पी.डब्लू.डी. (CPWD) - सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग): यह भारत सरकार की प्रमुख निर्माण एजेंसी है जो सरकारी परिसंपत्ति के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

36. सी.एस.आई.आर. (CSIR) - काउंसिल ऑव साइंटिफ़िक ऐंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद): यह भारत का सबसे बड़ा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित अनुसंधान एवं विकास संबंधी संस्थान है। इसकी स्थापना 1942 में हुई थी।

37. सी.टी.बी.टी. (CTBT) - कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट बैन ट्रीटी (व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि): यह एक ऐसा समझौता है जिसके ज़रिए परमाणु परीक्षणों को प्रतिबंधित किया गया है। यह संधि 24 सितंबर 1996 को अस्तित्व में आई।

38. सी.वी. (CV) - करिक्युलम वीटाइ एक प्रकार का बॉयोडेटा है जो व्यक्ति के अनुभव और अन्य योग्यताओं का एक सिंहावलोकन करता है। कुछ देशों में किसी व्यक्ति को रोज़गार देने की प्रक्रिया में सबसे पहले सीवी की माँग संस्था द्वारा आवेदक से की जाती है। सी.वी. द्वारा प्राप्त जानकारी द्वारा ही आवेदक को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

39. डी.आई.सी.सी.आई. (DICCI) - वाणिज्य और उद्योग दलित इंडियन चैंबर (डिक्की) दलितों द्वारा बनाया गया एक औद्योगिक संगठन है जिसका उद्देश्य दलितों को उद्योग में अवसर देकर उनका विकास करना है।

40. डी.आई.जी (DIG) - डेप्युटी इंस्पेक्टर जनरल: यह कई सरकारी विभागों में एक उच्च पदस्थ अधिकारी होता है।

41. डी.जी.पी. (DGP) - डायरेक्टर जनरल ऑव पुलिस- पुलिस सेवा में यह एक उच्च पदस्थ अधिकारी होता है।

42. डी.एम.के (DMK) (द्रमुक) - द्रविड़ मुनेत्र कड़गम: द्रविड़ मुनेत्र कड़गम जिसे द्रमुक नाम से भी जाना जाता है, यह तमिलनाडु की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है।

43. डी.एम.आर.सी. (DMRC) देल्ही मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड- दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित है।

44. डी.एल. (DL) - ड्राइविंग लाईसंस भारत में राज्य परिवहन द्वारा दिया जाने वाला एक कार्ड है जो भारत में वाहन चलाने के लिए अनिवार्य होता है।

45. डी.आर.डी.ओ. (DRDO) - डिफेंस रिसर्च ऐंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइज़ेशन (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन): यह भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिए देश की अग्रणी संस्था है। यह संगठन भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक आनुषांगिक इकाई के रूप में काम करता है।

46. डी.टी.सी (DTC) - देल्ही ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (दिल्ली परिवहन निगम): यह दिल्ली की सरकारी जन-परिवहन सेवा है। यह विश्व की सबसे बड़ी बस सेवा है जो पूर्णतया संपीडित प्राकृतिक गैस से चलती है। यह दिल्ली के अंदर और आस-पास के प्रदेशों के कई नगरों तक बसें चलाती है।

47. डी.टी.एच. (DTH) - डाइरेक्ट टु होम : यह कृत्रिम उपग्रह के माध्यम से प्राप्त संकेतों को सीधे केबल टीवी सेवाओं के वितरण हेतु दर्शकों के लिए बनाई गई प्रसारण प्रणाली है। इसके के लिए एक बड़े बर्तन जैसे ऐंटेना (1.7m व्यास या अधिक) की आवश्यकता होती है जिसके माध्यम से घर बैठे बिना किसी निजी केबल सेवा के टीवी चैनलों को देखा जा सकता है।

48. डी.वी.डी. (DVD) - डिजिटल वीडियो डिस्क: यह ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फ़ोर्मेट है, और इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है।

49. ई.एम.आई. (EMI) - इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट: यह लोन पर कोई वस्तु खरीदने पर प्रति माह उसकी कीमत चुकाने का एक तरीका है।

50. ई.एन.टी. (ENT) - इयर नोज़ थ्रोट (कान नाक गला): जब कोई चिकित्सक कान, नाक व गले के रोगों के संबंध में विशेषज्ञता हासिल करता है, तब उसे ई.एन.टी. विशेषज्ञ चिकित्सक कहा जाता है।

51. एफ़.ए.क्यू. (FAQ) - फ़्रिक्वेंटली आस्कड क्वेशचंस: यह ऐसे प्रश्नों की सूची है जिन्हें अक्सर किसी विशेष संदर्भ और विषय के लिए पूछा जाता है। इन प्रश्नों के संभावित उत्तर भी इस सूची के साथ दिए जाते हैं।

52. एफ़.बी.आई. (FBI) - फ़ेडरल ब्यूरो ऑव इन्वेस्टीगेशन: यह संयुक्त राज्य अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑव जस्टिस की एक एजेंसी है जो एक संघीय आपराधिक जाँच निकाय और एक आंतरिक खुफ़िया एजेंसी दोनों के रूप में कार्य करती है।

53. एफ़.सी.आई. (FCI) - फ़ूड कारपोरेशन ऑव इंडिया (भारतीय खाद्य निगम): भारतीय खाद्य निगम की स्थापना खाद्य निगम अधिनियम, 1964 के तहत की गई। इसके मुख्य उद्देश्य - किसानों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी मूल्य समर्थन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत देश भर में खाद्यानों का वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए खाद्यानों के प्रचालन तथा बफ़र स्टॉक के संतोषजनक स्तर को बनाये रखना है।

54. एफ़.डी.आई. (FDI) - फ़ॉरन डाइरेक्ट इंवेस्टमेंट (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश): सामान्य शब्दों में किसी एक देश की कंपनी का दूसरे देश में किया गया निवेश 'प्रत्यक्ष विदेशी निवेश' यानी एफडीआई कहलाता है। ऐसे निवेश से निवेशकों को दूसरे देश की उस कंपनी के प्रबंधन में कुछ हिस्सा हासिल हो जाता है जिसमें उसका पैसा लगता है।

55. एफ़.आई.सी.सी.आई. (फ़िक्की) (FICCI) - फ़ेडरेशन ऑव इंडियन चेंबर्स ऑव कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्रीज़ (भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ): यह भारत के व्यापारिक संगठनों का संघ है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

56. एफ़.आई.आर. (FIR) - फ़र्स्ट इंफ़र्मेशन रिपोर्ट (प्राथमिकी): यह एक लिखित प्रपत्र (डॉक्युमेंट) है जो पुलिस द्वारा किसी संज्ञेय अपराध (cognizable offence) की सूचना प्राप्त होने पर तैयार किया जाता है।

57. एफ़.एम. (FM) - फ़्रिक्वेन्सी मॉड्यूलेशन : यह दूरसंचार और सिग्नल प्रोसेसिंग में आवृत्ति मॉड्यूलेशन (एफ़.एम) सूचना को लहरों के माध्यम से एन्कोडिंग करने की प्रणाली है। आवृत्ति मॉड्यूलेशन का रेडियो, टेलीमेटरी, रडार, पूर्वेक्षण भूकंप और नवजात शिशुओं की निगरानी के लिए प्रयोग किया जाता है।

58. जी.ए.टी.ई. (गेट) (GATE) - ग्रैजुएट ऐप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (अभियांत्रिकी में स्नातक अभिरुचि परीक्षा): यह एक अखिल भारतीय परीक्षा है जिसका आयोजन और संचालन गेट-समिति द्वारा भारत भर में आठ विभागों में किया जाता है।

59. जी.एम.ए.टी. (जी-मैट) (GMAT) - ग्रैजुएट मैनेजमेंट ऐडमिशन टेस्ट (स्नातक प्रबंधन प्रवेश परीक्षा): यह स्नातक व्यावसायिक अध्ययन में शैक्षिक सफलता के लिए गणित और अँग्रेज़ी भाषा में योग्यता मापने की कंप्यूटर-अनुकूलक मानकीकृत परीक्षा है।

60. जी.एन.पी. (GNP) - ग्रॉस नेशनल प्रॉडक्ट (सकल राष्ट्रीय उत्पाद): यह एक मौद्रिक मूल्य है जिसका प्रयोग राष्ट्रीय आय लेखांकन में किया जाता है। सकल घरेलू उत्पाद में से यदि वह आय घटा दी जाए जो सृजित तो देश में ही हुई है किंतु विदेशों को प्राप्य है तथा देश को प्राप्त होने वाली किंतु विदेशों में अर्जित आय जोड़ दी जाए तो सकल राष्ट्रीय उत्पाद होता है।

61. एच.ए.एल. (HAL) - हिंदुस्तान एअरनॉटिक्स लिमिटेड: यह भारत का एक सार्वजनिक प्रतिष्ठान है, जो हवाई संयंत्र निर्माण करता है। इसका मुख्यालय बेंगलूरू में है। इसकी शाखाएँ मुंबई, नासिक, कोरबा, कानपुर, कोरापुट लखनऊ और हैदराबाद आदि स्थानों पर हैं।

62. एच.यू.डी.सी.ओ. (हडको) (HUDCO) - हाउसिंग ऐंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड): यह आवासीय और शहरी विकास देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी संदर्भ में भारत सरकार द्वारा एक पूर्ण स्वामित्व वाले उद्यम के रूप में आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड (हडको) को 25 अप्रैल, 1970 में कंपनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत शामिल किया गया।

63. आई.ए.ई.ए. (IAEA) - इंटरनेशनल अटॉमिक एनर्जी एजेंसी (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण): यह एक स्वायत्त विश्व संस्था है, जिसका उद्देश्य विश्व में परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करना है।

64. आई.ए.आर.आई. (IARI) - इंडियन ऐग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टिट्यूट (भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान): 'पूसा संस्थान' के नाम से लोकप्रिय इस भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना मूल रूप से पूसा (बिहार) में एक अमेरिकी समाजसेवक मि. हेनरी फ़िप्स द्वारा दिए गए 30,000 पाउंड के सहयोग से 1905 में हुई थी। मूल रूप में यह संस्थान 'इंपीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान' (Imperial Agriculture Research Institute) था जो ब्रिटिश काल में स्थापित किया गया था।

65. आई.ए.एस. (IAS) - इंडियन अडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (भारतीय प्रशासनिक सेवा): यह अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है। इसके अधिकारी अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी होते हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा भारतीय पुलिस सेवा में सीधी भर्ती संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से की जाती है।

66. आई.सी.यू. (ICU) - इंटेन्सिव केयर यूनिट (अति दक्षता विभाग): अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई के रूप में स्थापित यह विभाग गहन देखभाल चिकित्सा प्रदान करता है। स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा के लिए एक विशेष विभाग है जिसमें सबसे गंभीर और जीवन के लिए ख़तरनाक बीमारियों वाले मरीज़ों पर करीब से निगरानी रखी जाती है।

67. आई.डी.बी.आई. (IDBI) - इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑव इंडिया (भारतीय औद्योगिक विकास बैंक): यह भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है। यह देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने इस बैंक को 'अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक' की श्रेणी में रखा है।

68. आई.एफ.एस. (IFS) - इंडियन फ़ॉरन सर्विस (भारतीय विदेश सेवा): भारत की विदेश सेवा है। यह भारत के पेशेवर राजनयिकों का एक निकाय है। भारतीय विदेश सेवा भारत सरकार की केंद्रीय सेवाओं का हिस्सा है। भारत के विदेश सचिव भारतीय विदेश सेवा के प्रशासनिक प्रमुख होते हैं।

69. आई.जी.एन.ओ.यू. (IGNOU) - इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय): 'इग्नू'‎ नाम से अधिक प्रसिद्ध यह भारतीय संसदीय अधिनियम के द्वारा सितंबर, 1985 में स्थापित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य कार्यालय नई दिल्ली (मैदान गढ़ी) में स्थापित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है।

70. आई.आई.पी.ए. (IIPA) - इंडियन इंस्टिट्यूट ऑव पब्लिक अडमिनिस्ट्रेशन (भारतीय लोक प्रशासन संस्थान): यह लोक प्रशासन के प्रकृति संबंधी विषयों में प्रशिक्षण, अनुसंधान और सूचना-प्रसार हेतु एक स्वाथयत्ति शैक्षणिक संस्था्न है।

71. आई.आई.टी. (IIT) - इंडियन इंस्टिट्यूट ऑव टेक्नॉलॉजी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान): ये संस्थान भारत सरकार के द्वारा स्थापित किए गए 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थान' हैं। इनका मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पठन-पाठन और शोध करना है।

72. आई.एम.एफ. (IMF) - (इंटरनेशनल मॉनेटरी फ़ंड): यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष 'वैश्विक मौद्रिक सहयोग, सुरक्षित वित्तीय स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुविधाजनक उच्च रोज़गार तथा टिकाऊ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, दुनिया भर में गरीबी को कम करने तथा गरीब देशों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए 188 देशों की एक वित्तीय संस्था है।

73. आई.ओ.सी. (IOC) - इंडियन ऑइल कारपोरेशन: यह भारत की अग्रणी राष्ट्रीय तेल कंपनी है और इसके व्यापारिक हित समस्त हाइड्रोकार्बन मूल्य शृंखला में व्याप्त हैं।

74. आई.पी. (IP) - (इंटरनेट प्रोटोकॉल): इंटरनेट पर सूचना प्राप्त करने हेतु यह प्रमुख प्रोटोकॉल है। यह सूचना को नेटवर्क सीमाओं के पार ले जाकर इंटरनेटवर्किंग को सक्षम बनाता है और सूचना को अनिवार्य रूप से इंटरनेट पर स्थापित करता है।

75. आई.पी.सी. (IPC) - इंडियन पीनल कोड (भारतीय दंड संहिता): यह भारत के अंदर (जम्मू एवं काश्मीर को छोड़कर) भारत के किसी भी नागरिक द्वारा किए गए कुछ अपराधों की परिभाषा व दंड का प्रावधान करती है।

76. आई.पी.एस. (IPS) - इंडियन पुलिस सर्विस (भारतीय पुलिस सेवा): यह भारत सरकार के अखिल भारतीय सेवा के एक अंग के रूप में कार्य करता है।

77. आई.आर.एस. (IRS) - इंडियन रेवेन्यू सर्विस (भारतीय राजस्व सेवा): यह भारत सरकार की राजस्व सेवा है। इसकी स्वतंत्र स्थापना 1953 में की गई थी।

78. आई.एस.आर.ओ. (इसरो) (ISRO) - इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइज़ेशन (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन): यह भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है जिसका मुख्यालय कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलूरु में है। संस्थान का मुख्य कार्य भारत के लिए अंतरिक्ष संबधी तकनीक उपलब्ध कराना है।

79. आई.टी.आई. (ITI) - इंडियन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट: यह भारत के श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय केंद्र सरकार के अधीन गठित प्रशिक्षण संस्थान है जिसके माध्यम से छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करने और रोज़गार एवं प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है।

80. जे.ई.ई. (JEE) - जॉइंट एंट्रंस एग्ज़ामिनेशन (संयुक्त प्रवेश परीक्षा): यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिए ली जाती है। इसमें गणित, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र होते हैं।

81. ज.द.यू. - जनता दल यूनाइटेड: यह मुख्य रूप से बिहार और झारखंड का भारतीय राजनीतिक दल है। यह वर्तमान में लोकसभा में पाँचवीं सबसे बड़ी पार्टी है।

82. एल.सी.डी. (LCD) - यह कंप्यूटर, टीवी आदि में प्रयुक्त एक लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (एलसीडी) है जो तरल क्रिस्टल की रोशनी नियमन गुण का उपयोग करता है। लिक्विड क्रिस्टल सीधे प्रकाश का उत्सर्जन नहीं है।

83. एल.आई.सी. (LIC) - लाइफ़ इंशॉरंस कारपोरेशन ऑव इंडिया (भारतीय जीवन बीमा निगम): यह भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है और देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है। यह पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है।

84. एलएल.बी. (LLB) - बैचलर ऑव लॉज़ (विधि में स्नातक): भारतीय विश्वविद्यालयों से विधि में स्नातक के उपरांत एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त होती है। इसके आधार पर व्यक्ति भारतीय न्यायालयों में वकालत कर सकता है।

85. एम.सी.आई. (MCI) - मेडिकल काउंसिल ऑव इंडिया (भारतीय चिकित्सा परिषद): यह भारत में चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के समान मानक स्थापित करने तथा भारत एवं विदेश के महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों की चिकित्सकीय डिग्रियों को मान्यता देने का काम करती है।

86. एम.एल.ए. (MLA) - मेंबर ऑव लेजिस्लेटिव असेंबली (विधानसभा का सदस्य): वह प्रतिनिधि है जिसे किसी निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा एक विधान सभा क्षेत्र के लिए चुना जाता है।

87. एम.एन.सी. (MNC) - मल्टी नेशनल कारपोरेशन एक बहुराष्ट्रीय निगम (एमएनसी) है जिसे एक से अधिक देशों में पंजीकृत किया जाता है या एक से अधिक देशों में कार्यान्वित किया जाता है। यह उत्पादन और विभिन्न देशों में वस्तुओं या सेवाएँ बेचती है। इसे अंतरराष्ट्रीय निगम भी कहा जाता है। वैश्वीकरण में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

88. एम.पी. (MP) - मेंबर ऑव पार्लियामेंट (सांसद): यह संसद में मतदाताओं का प्रतिनिधि होता है जिसे सांसद कहा जाता है।

89. एन.ए.ए.सी. (NAAC) - नेशनल असेस्मेंट ऐंड अक्रेडिशन काउंसिल (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद): यह एक स्वायत्त संस्थान है जिसकी स्थापना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा की गई है। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य भारत में स्थित उच्च शिक्षण संस्थाओं का मूल्यांकन एवं प्रत्यायन करना है। इस संस्थान के माध्यम से भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने में सहायता प्राप्त होती है।

90. एन.ए.बी.ए.आर.डी. (नाबार्ड) (NABARD) - नेशनल बैंक फ़ॉर ऐग्रीकल्चर ऐंड रूरल डेवलमेंट (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक): यह एक शीर्ष संस्था है जिसका कार्य भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि एवं अन्य आर्थिक क्रियाकलापों के लिए ऋण हेतु नीति, योजना, और परिचालन संबंधी सभी कार्यों को संपादित करना है।

91. एन.ए.एफ.ई.डी. (नेफ़ेड) (NAFED) - नेशनल ऐग्रिकल्चरल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फ़ेडरेशन ऑव इंडिया लिमिटेड (भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित): नेफ़ेड की स्थापना गांधी जयंती के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर, 1958 को की गई थी। यह बहु-राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है। नेफ़ेड की स्थापना कृषि उत्पादों के सहकारी विपणन को बढ़ाने के लिए की गई थी, ताकि किसानों को लाभ मिल सके। नेफ़ेड के सदस्य प्रमुख रूप से किसान हैं जिन्हें नेफ़ेड के क्रियाकलापों में सामान्य निकाय के सदस्यों के रूप में विचार प्रकट करने तथा नेफ़ेड के संचालन कार्यों में सुझाव देने का अधिकार है।

92. एन.ए.एल.सी.ओ. (नालको) (NALCO) - नेशनल अल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड: सन 1981 में भारत सरकार के एक सार्वजनिक उद्यम के रूप में संस्थापित, नेशनल अल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) बॉक्साइट खनन, अल्यूमिना परिशोधन, अल्यूमिनियम प्रद्रावण एवं ढलाई, विद्युत सृजन, रेल एवं बंदरगाह परिचालन सहित एशिया का सबसे बड़ा अल्यूमिनियम संकुल है। सन् 1985-87 के मध्य चालू हुआ नालको, अल्यूमिनियम एवं अल्यूमिनियम उत्पादन एवं निर्यात के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ निष्पादक के रूप में उभर कर सामने आया है।

93. एन.ए.एस.ए. (नासा) (NASA) - नेशनल एअरनॉटिक्स ऐंड स्पेस अडमिनिस्ट्रेशन: नासा, संयुक्त राज्य अमेरिका की एक सरकारी संस्था है जिसकी स्थापना सन 1958 में सोवियत संघ के अंतरिक्ष अभियान के जवाब में की गई थी। नासा का उद्गम नेशनल अडवाइज़री कमिटी ऑन एअरनॉटिक्स (NACA) से हुआ है जो पिछले 40 वर्षों से (नासा की स्थापना से पूर्व) उड़ान तकनीक पर अनुसंधान से जुड़ी हुई थी। 20 जुलाई 1969 को नासा के नील आर्मस्ट्रांग दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति हुए जिन्होंने चंद्रमा पर अपने कदम रखे। सन 2000 में नासा और रूसी अंतरिक्ष अभियान के संयुक्त प्रयास से अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना की गई जो वर्तमान में एक बहु-राष्ट्रीय परियोजना बन चुकी है।

94. एन.ए.एस.डी.ए.क्यू. (NASDAQ) - नेशनल असोसिएशन ऑव सिक्युरिटी डीलर्स ऑटोमैटिड क्वोटेशन: यह एक अमरीकी स्टॉक एक्सचेंज है जिसकी स्थापना सन 1971 में अमरीका के न्यूयॉर्क शहर में हुई थी। यह दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों में से एक है।

95. एन.ए.एस.एस.सी.ओ.एम. (NASSCOM) - नेशनल असोसिएशन ऑव सॉफ़्टवेयर ऐंड सर्विस कंपनीज़: यह भारतीय सूचना प्रोद्योगिकी और बी.पी.ओ. उद्योग का व्यापार संघ है जिसकी स्थापना सन 1988 में हुई थी। इस नॉन-प्रॉफिट संस्था की सदस्य कंपनियाँ सॉफ़्टवेयर विकास, सॉफ़्टवेयर सेवाओं, सॉफ़्टवेयर उत्पादों, और ई-कॉमर्स से संबद्ध हैं। यह संस्था इंडियन सोसाइटीज़ ऐक्ट 1860 के अंतर्गत पंजीकृत है। इस संस्था का मुख्य कार्यालय नई दिल्ली में है तथा इसके क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलूरू, पुणे और कोलकाता में स्थित हैं।

96. एन.ए.टी.ओ. (NATO) (नाटो) - नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाईज़ेशन: NATO एक प्रकार का सैनिक संगठन है जिसकी शुरुआत 17 मार्च 1948 में हुई ब्रुसेल्स की संधि से मानी जाती है। यह संधि बेल्जियम, नीदरलैंड, ब्रिटेन, फ्रांस, लग्ज़मबर्ग के बीच हुई थी, पर सोवियत रूस की सैन्य शक्ति से मुकाबला करने के लिए अमेरिका का शामिल होना बहुत ज़रूरी था। इसलिए अमेरिका के साथ काफी वार्ता की गई जिससे एक नई औपचारिक संधि का जन्म हुआ जिस पर 4 अप्रैल 1949 को वाशिंगटन डी.सी. में हस्ताक्षर हुए। इस नई संधि में ब्रुसेल्स संधि के पाँच देश बेल्जियम, नीदरलैंड, ब्रिटेन, फ्रांस, लग्ज़मबर्ग के अलावा अमेरिका, पुर्तगाल, नार्वे, इटली, कनाडा, डेनमार्क, आइसलैंड, ने भी हस्ताक्षर किए और यह ब्रुसेल्स संधि एक नए नाम नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी (NORTH ATLANTIC TREATY) के नाम से जानी गई।

97. एन.सी.ई.आर.टी. (NCERT) - नेशनल काउंसिल ऑव एजुकेशनल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद): NCERT का गठन भारत सरकार द्वारा एक ऐसे सर्वोच्च संस्थान के रूप में सन 1961 में किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूली शिक्षा के संबंध में राज्य एवं केंद्र सरकारों को सलाह और मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

98. एन.सी.टी.सी. (NCTC) - नेशनल काउंटर टेररिज़म सेंटर (एनसीटीसी): संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय आतंकवाद केंद्र की तर्ज़ पर भारत में निर्मित करने के लिए एक प्रस्तावित संघीय आतंकवाद विरोधी एजेंसी है। 26/11/2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद इसे प्रस्तावित किया गया था। 99. एन.डी.ए. (NDA) - नेशनल डिफ़ेंस अकैडमी: सैन्य शिक्षण एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में एन.डी.ए. एक उत्कृष्ट संस्थान है। इसकी स्थापना 7 दिसंबर सन 1954 को महाराष्ट्र के पुणे के समीप खड़कवासला नामक स्थान पर हुई थी। यह भारत के तीनों सैन्य बलों- थल, जल और वायु सेना का संयुक्त प्रशिक्षण संस्थान है। NDA के प्रशासनिक मुख्यालय का नाम सूडान ब्लाक है, जिसका नामकरण सूडान में भारतीय सैनिकों के बलिदान को ध्यान में रखकर किया गया है।

100. एन.पी.टी. (NPT) - न्यूक्लिअर नॉन-प्रालिफ़रेशन ट्रीटी (परमाणु अप्रसार संधि) का उद्देश्य विश्व भर में परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के साथ-साथ परमाणु परीक्षण पर अंकुश लगाना है। 1 जुलाई 1968 से इस समझौते पर हस्ताक्षर होना शुरू हुआ। इस संधि का प्रस्ताव आयरलैंड ने रखा था और सबसे पहले हस्ताक्षर करने वाला राष्ट्र है फिनलैंड। इस संधि के तहत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र उसे ही माना गया है जिसने १ जनवरी १९६७ से पहले परमाणु हथियारों का निर्माण और परीक्षण कर लिया हो।

101. एन.एस.यू.आई. (NSUI) - नेशनल स्ट्यूडंट्स यूनियन ऑव इंडिया का गठन 9 अप्रैल सन 1971 को हुआ। यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन है।

102. एन.टी.पी.सी. (NTPC) - नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन भारत की सबसे बड़ी विद्युत कंपनी, एनटीपीसी की स्थापना सन 1975 में भारत में विद्युत उत्पादन में तेज़ी लाने के लिए की गई थी। आज यह एक एकीकृत विद्युत कंपनी के रूप में विद्युत उत्पादन व्यापार की समग्र मूल्य शृंखला में उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ उभरी है।

103. ओ.बी.सी. (OBC) - अदर बैकवर्ड क्लास (अन्य पिछड़ा वर्ग): आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर भारत की कुछ जातियों को 'अन्य पिछड़ा वर्ग' की श्रेणी में रखा गया है जिनके उत्थान के लिए सरकार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयासरत रहती है।

104. ओ.एन.जी.सी. (ONGC) - ऑइल ऐंड नैचरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी है जिसका मुख्यालय देहरादून में स्थित है। यह एशिया में तेल और गैस खनन और उत्पादन के क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसकी स्थापना सन 1956 में की गई थी।

105. ओ.पी.ई.सी. (OPEC) (ओपेक) - ऑर्गनाइज़ेशन ऑव पेट्रोलिअम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज़ की संकल्पना सन 1960 में बगदाद सम्मेलन में की गई थी और इसकी स्थापना सन 1961 में हुई। इसका मुख्यालय ऑस्ट्रिया के विएना शहर में है। इसका मुख्य उद्देश्य पेट्रोलिअम उत्पादों से संबंधित नीतियों का निर्धारण करना है।

106. पी.ए.एन. (PAN) (पैन) - परमानेंट अकाउंट नंबर भारतीय आयकर अधिनियम 1961 के अंतर्गत ऐसे सभी लोगों को जिनको इस अधिनियम के अंतर्गत यह नंबर लेना आवश्यक होता है, आयकर विभाग एक ऐसा कार्ड प्रेषित करता है जिसको पैन कार्ड कहा जाता है और जिसमें एक विशिष्ट अंक उद्धृत किया जाता है जिसे पैन नंबर कहा जाता है।

107. पी.आई.एल. (PIL) - पब्लिक इंट्रस्ट लिटिगेशन (जनहित याचिका) भारतीय कानून में, सार्वजनिक हित की रक्षा के लिए मुकदमे का प्रावधान है। अन्य सामान्य अदालती याचिकाओं से अलग, इसमें यह आवश्यक नहीं कि पीड़ित पक्ष स्वयं अदालत में जाए। यह किसी भी नागरिक या स्वयं न्यायालय द्वारा पीड़ितों के पक्ष में दायर किया जा सकता है।

108. पी.आई.एन. (PIN) - पोस्टल इंडेक्स नंबर (डाक सूचक संख्या): यह एक ऐसी प्रणाली है जिसके माध्यम से किसी स्थान विशेष को एक विशिष्ट सांख्यिक पहचान प्रदान की जाती है। भारत में पिन कोड में 6 अंकों की संख्या होती है और इन्हें भारतीय डाक विभाग द्वारा छाँटा जाता है। पिन प्रणाली को 15 अगस्त 1972 को आरंभ किया गया था।

109. पी.एस.एल.वी. (PSLV) - पोलर सैटलाइट लॉन्च वीअकल (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान): पीएसएलवी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा संचालित एक उपभोजित प्रक्षेपण प्रणाली है। भारत ने इसे अपने सुदूर संवेदी उपग्रह (Remote Sensing satellites) को सूर्य समकालिक कक्षा (sun synchronous orbit) में प्रक्षेपित करने के लिए विकसित किया।

110. पी.डब्लू.डी. (PWD) - पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (लोक निर्माण विभाग): राज्य सरकारों की परिसंपत्तियों का निर्माण और उनका संरक्षण करने की यह एक प्रमुख सरकारी एजेंसी है।

111. आर.ए.सी. (RAC) - कैंसलेशन अगेंस्ट रिज़र्वेशन रेलवे यात्रा के लिए आवंटित एक प्रकार का टिकट है जो यात्रा की निश्चितता तो सुनिश्चित करता है लेकिन बर्थ की गारंटी नहीं देता। किसी यात्री का सामान्य आवंटन रद्द होने पर आर.ए.सी. टिकट धारक व्यक्ति को उसकी बर्थ मुहय्या की जा सकती है।

112. आर.ए.एम. (RAM) - 'रैंडम ऐक्सेस मेमरी' कंप्यूटर के सबसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स में से एक है। इसे कंप्यूटर की 'मेमरी' भी कहते हैं। जब कंप्यूटर स्टार्ट होता है तो सबसे पहले ऑपरेटिंग सिस्टम रैम में कॉपी होता है। जैसे ही हम कंप्यूटर बंद करते हैं, रैम का सारा डेटा डिलीट हो जाता है। इसे 'रीड-राइट' या 'वॉलटाइल' मेमरी भी कहते हैं।

113. आर.ए.डब्लू. (RAW) - रिसर्च ऐंड अनैलसिस विंग (संक्षेप में 'रॉ'): यह भारत की अंतरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका गठन सितंबर 1968 में किया गया था। 'रॉ' का मुख्य कार्य जानकारी इकट्ठा करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को अंजाम देना है।

114. आर.बी.आई. (RBI) - रिज़र्व बैंक ऑव इंडिया (भारतीय रिज़र्व बैंक): यह भारत का केंद्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंको का संचालक है। रिज़र्व बैंक भारत की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करता है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल सन् 1935 को हुई थी।

115. रा.ज.द. - राष्ट्रीय जनता दल (नेशनल पीपुल्स पार्टी): यह बिहार राज्य में स्थित भारत की एक राजनीतिक पार्टी है। यह पार्टी लालू प्रसाद यादव द्वारा 1997 में स्थापित की गई थी।

116. रा.कां.पा. - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा): यह भारत का प्रमुख राजनैतिक दल है।

117. आर.टी.आई. (RTI) - राइट टु इंफ़र्मेशन (सूचना का अधिकार): भारत की संसद द्वारा पारित एक कानून है जो 12 अक्तूबर, 2005 को लागू हुआ। इस नियम के द्वारा भारत के सभी नागरिकों को सरकारी रेकार्डों और प्रपत्रों में दर्ज सूचना को देखने और उसे प्राप्त करने का अधिकार प्रदान किया गया है।

118. एस.ए.आई.एल. (सेल) (SAIL) - स्टील अथॉरटी ऑव इंडिया लिमिटेड: यह भारत की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी है। इस कंपनी का कारोबार लगभग 50,348 करोड़ रूपए है और यह देश में लाभ कमाने वाली 5 शीर्ष कंपनियों में से एक है। देश के विभिन्न भागों में सेल के पाँच एकीकृत इस्पात संयंत्र, तीन विशेष संयंत्र और एक सहायक इकाई है।

119. एस.ए.आर.एस. (SARS) (सार्स) - सीविअर अक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम: मनुष्यों में वाइरस से होने वाली एक बीमारी का नाम है। सन 2002-2003 में इस बीमारी ने एक महामारी का रूप ले लिया था।

120. एस.ई.बी.आई. (सेबी) (SEBI) - सिक्युरिटीज़ ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑव इंडिया (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड): यह भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड इंडिया ऐक्ट, 1992 के प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रावधानों के अनुसार 12 अप्रैल, 1992 को स्थापित किया गया था।

121. सेंसेक्स (SENSEX) - सेंसटिविटी इंडेक्स (संवेदी सूचकांक): यह शेयर बाज़ार का एक संवेदी सूचकांक है।

122. एस.ई.ज़ेड (SEZ) - स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (विशेष आर्थिक ज़ोन): भारत में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए अप्रैल सन 2000 में विशेष आर्थिक ज़ोन नीति की घोषणा की गई।

123. एस.आई.एम. (सिम) (SIM) - सब्स्क्राइबर इन्फ़र्मेशन मॉड्यूल: यह एक एकीकृत परिपथ (integrated circuit) है जिसमें मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटरों पर मोबाइल टेलीफ़ोनी के लिए आवश्यक 'सर्विस सबस्क्राइबर 'की' (service-subscriber key (IMSI)) स्टोर रहती है।

124. एस.एल.वी. (SLV) - सैटलाइट लॉन्च वीअकल (उपग्रह प्रक्षेपण यान): यह अंतरिक्ष में उपग्रह के प्रक्षेपण में एक सहायक यान होता है। यह यान उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने में मदद करता है।

125. एस.एम.एस. (SMS) - शॉर्ट मेसिज सर्विस: यह मोबाइल फ़ोन की ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से संक्षिप्त संदेश सुदूर स्थित मोबाइल सब्सक्राइबर तक पहुँचाया जा सकता है।

126. एस.टी.डी. कोड (STD code) - सब्सक्राइबर ट्रंक डायलिंग कोड: यह ऐसा नंबर होता है जिसको दूरभाष क्रमांक के पहले लगा कर किसी निश्चित राज्य में दूरभाष पर बात की जा सकती है।

127. टी.ई.एल.सी.ओ. (टेल्को) (TELCO) - टाटा इंजिनियरिंग ऐंड लोकमोटिव कंपनी: टाटा मोटर्स भारत में व्यावसायिक वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसका पुराना नाम टेल्को (टाटा इंजिनियरिंग ऐंड लोकमोटिव कंपनी लिमिटेड) था। यह टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों में से एक है। इसकी उत्पादन इकाइयाँ भारत में जमशेदपुर (झारखंड), पुणे (महाराष्ट्र) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य कई देशों में हैं।

128. टी.आई.एफ.आर. (TIFR) - टाटा इंस्टिट्यूट ऑव फ़ंडामेंटल रिसर्च: यह उच्च शिक्षा की महानतम भारतीय संस्थाओं में से एक है। यहां मुख्यतः प्राकृतिक विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान में अनुसंधान कार्य किया जा रहा है। यह मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में समुद्र के किनारे स्थित है।

129. टी.आई.एस.सी.ओ. (टिस्को) (TISCO) - टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी: टाटा स्टील (पूर्व में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी लिमिटेड): 'टिस्को' के नाम से जानी जाने वाली यह भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी है। जमशेदपुर स्थित इस कारखाने की स्थापना 1907 में की गई थी। यह दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी इस्पात कंपनी है जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 28 मिलियन टन है।

130. टी.ओ.ई.एफ.एल. (TOEFL) - टेस्ट ऑव इंग्लिश ऐज़ ए फ़ॉरन लैंग्वेज: यह टेस्ट व्यक्ति की अँग्रेज़ी भाषा संबंधी क्षमताओं का आकलन करने के लिए विकसित की गई है। इस टेस्ट में उत्तीर्ण होने पर अमेरिकी विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होता है।

131. यू.जी.सी. (UGC) - यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग): यह केंद्रीय सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है। यही आयोग विश्वविद्यालयों को मान्यता भी देता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है तथा अन्य छह क्षेत्रीय कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बेंगुलूरु में हैं।

132. यू.एन.ई.एस.सी.ओ. (यूनेस्को) (UNESCO) - यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल साइंटिफ़िक ऐंड कल्चरल ऑर्गनाइज़ेशन (संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन): यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है। इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाजविज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवंबर, 1945 को हुआ था।

133. यू.एन.आई.सी.ई.एफ़. (यूनीसेफ़) (UNICEF) - यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रंज़ इमरजंसी फ़ंड (अब यूनाईटेड नेशंस चिल्ड्रंस फ़ंड) (संयुक्त राष्ट्र बाल कोष): 'यूनीसेफ़' की स्थापना का आरंभिक उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध में नष्ट हुए राष्ट्रों के बच्चों को भोजन और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 11 दिसंबर, 1946 को की थी।

134. यू.पी.एस.सी. (UPSC) - यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (संघ लोक सेवा आयोग): भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जो भारत सरकार के लोक सेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का संचालन करती है। संविधान के अनुच्छेद 315-323 में एक संघीय लोकसेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रावधान है।

135. यू.आर.एल. (URL) - यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर: यह यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स आइडेंटिफ़ायर (यू.आर.आई.) का एक सबसेट होता है, जिससे यह ज्ञात होता है कि एक आइडेंटिफ़ाइड रिसोर्स एवं उसे पुनर्प्राप्त करने का तरीका कहाँ उपलब्ध है। इसका सर्वज्ञात उदाहरण विश्वव्यापी वेब पर किसी पृष्ठ (web page) का पता होता है।

136. वी.ए.टी. (वैट) (VAT) - वैल्यू एडेड टैक्स (मूल्य योजित कर): यह एक उपभोक्ता कर है जो किसी भी वस्तु के मूल्य में जोड़ा जाता है। यह एक अप्रत्यक्ष कर है।

137. वी.सी.आर. (VCR) - वीडियो कैसेट रिकॉर्डर: इसके माध्यम से ऐनलॉग वीडियो और ऑडियो को मैग्नेटिक टेप वीडियो-कसेट पर रिकॉर्ड किया जाता है।

138. वी.आई.पी. (VIP) - वेरी इंपार्टेंट पर्सन (अति विशिष्ट व्यक्ति): ऐसे व्यक्तियों को उनके ओहदे के आधार पर कुछ विशेष सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। ये अधिकतर सरकारी महकमों के आला अधिकारी या सरकार के कैबिनेट मंत्री होते हैं।

139. वी.आर.एस. (VRS) - वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम: भारत के संदर्भ में जो सरकारी कर्मचारी कुछ वर्षों तक सेवा करने के उपरांत स्वतः ही सेवानिवृत्त होना चाहते हैं उन्हें ऐसा करने का अवसर प्रदान किया जाता है और उनकी बची हुई सेवा की तुलना में एक मुश्त राशि दे दी जाती है।

140. डब्लू.एच.ओ. (WHO) - वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (विश्व स्वास्थ्य संगठन): विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने की संस्था है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक आनुषंगिक इकाई है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी।

141. डब्लू.एम.ओ. (WMO) - वर्ल्ड मीटिअरलॉजिकल ऑर्गनाइज़ेशन: सन 1950 में इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी के रूप में हुई जिसका मुख्य उद्देश्य मौसम संबंधी जानकारी एवं आँकड़े एकत्रित करना है।

142. डब्लू.टी.ओ. (WTO) - वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन (विश्व व्यापार संगठन): यह विश्व की सबसे प्रमुख मौद्रिक संस्था है जो विश्व व्यापार के लिए दिशानिर्देशों को जारी करती है और सदस्य देशों को ज़रूरत के मुताबिक ॠृण उपलब्ध कराती है। यह नए व्यापार समझौतों में बदलाव और उन्हें लागू कराने हेतु उत्तरदायी है। भारत भी इसका एक सदस्य देश है।

143. डब्लू.डब्लू.डब्लू. (WWW) - वर्ल्ड वाइड वेब (विश्व व्यापी वेब): यह आपस में परस्पर जुड़े हाइपर टेक्स्ट दस्तावेज़ों को इंटरनेट द्वारा प्राप्त करने की प्रणाली है। एक वेब ब्राउजर (Web browser) की सहायता से हम उन वेब पन्नों को देख सकते हैं जिनमें टेक्स्ट (text), छवि (image), वीडियो (video), एवं अन्य मल्टीमीडिया (multimedia) होते हैं तथा हाइपरलिंक (hyperlink) की सहायता से उन पन्नों के बीच में आवागमन कर सकते हैं।

144. वाई.एम.सी.ए. (YMCA) - यंग मेंस क्रिश्चियन असोसिएशन: यह एक विश्वव्यापी संगठन है जिसकी स्थापना 1844 में लंदन में की गई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा में है और इसके संस्थापक जॉर्ज विलियम्स थे।

गिनतियों के अंतरराष्ट्रीय, हिंदी व रोमन रूप तथा हिंदी व इंग्लिश के संख्या सूचक शब्द

अंतरराष्ट्रीय अंक (भारतीय संविधान द्वारा हिंदी में भी मान्य)

देवनागरी अंक

रोमन अंक

हिंदी

इंग्लिश

(देवनागरी में लिप्यंतरित रूप )

1

I

एक

वन

2

II

दो

टू

3

III

तीन

थ्री

4

IV

चार

फ़ोर

5

V

पाँच

फ़ाइव

6

VI

छह

सिक्स

7

VII

सात

सेवन

8

VIII

आठ

एट

9

IX

नौ

नाइन

10

१०

X

दस

टेन

11

११

XI

ग्यारह

इलेवन

12

१२

XII

बारह

ट्वेल्व

13

१३

XIII

तेरह

थर्टीन

14

१४

XIV

चौदह

फ़ोर्टीन

15

१५

XV

पंद्रह

फ़िफ़्टीन

16

१६

XVI

सोलह

सिक्स्टीन

17

१७

XVII

सत्रह

सेवंटीन

18

१८

XVIII

अठारह

एटीन

19

१९

XIX

उन्नीस

नाइनटीन

20

२०

XX

बीस

ट्वेंटी

21

२१

XXI

इक्कीस

ट्वेंटी वन

22

२२

XXII

बाईस

ट्वेंटी टू

23

२३

XXIII

तेईस

ट्वेंटी थ्री

24

२४

XXIV

चौबीस

ट्वेंटी फ़ोर

25

२५

XXV

पच्चीस

ट्वेंटी फ़ाइव

26

२६

XXVI

छब्बीस

ट्वेंटी सिक्स

27

२७

XXVII

सत्ताईस

ट्वेंटी सेवन

28

२८

XXVIII

अट्ठाईस

ट्वेंटी एट

29

२९

XXIX

उनतीस

ट्वेंटी नाइन

30

३०

XXX

तीस

थर्टी

31

३१

XXXI

इकतीस

थर्टी वन

32

३२

XXXII

बत्तीस

थर्टी टू

33

३३

XXXIII

तैंतीस

थर्टी थ्री

34

३४

XXXIV

चौंतीस

थर्टी फ़ोर

35

३५

XXXV

पैंतीस

थर्टी फ़ाइव

36

३६

XXXVI

छत्तीस

थर्टी सिक्स

37

३७

XXXVII

सैंतीस

थर्टी सेवन

38

३८

XXXVIII

अड़तीस

थर्टी एट

39

३९

XXXIX

उनतालीस

थर्टी नाइन

40

४०

XL

चालीस

फ़ॉर्टी

41

४१

XLI

इकतालीस

फ़ॉर्टी वन

42

४२

XLII

बयालीस

फ़ॉर्टी टू

43

४३

XLIII

तैंतालीस

फ़ॉर्टी थ्री

44

४४

XLIV

चवालीस

फ़ॉर्टी फ़ोर

45

४५

XLV

पैंतालीस

फ़ॉर्टी फ़ाइव

46

४६

XLVI

छियालीस

फ़ॉर्टी सिक्स

47

४७

XLVII

सैंतालीस

फ़ॉर्टी सेवन

48

४८

XLVIII

अड़तालीस

फ़ॉर्टी एट

49

४९

XLIX

उनचास

फ़ॉर्टी नाइन

50

५०

L

पचास

फ़िफ़्टी

51

५१

LI

इक्यावन

फ़िफ़्टी वन

52

५२

LII

बावन

फ़िफ़्टी टू

53

५३

LIII

तिरपन

फ़िफ़्टी थ्री

54

५४

LIV

चौवन

फ़िफ़्टी फ़ोर

55

५५

LV

पचपन

फ़िफ़्टी फ़ाइव

56

५६

LVI

छप्पन

फ़िफ़्टी सिक्स

57

५७

LVII

सत्तावन

फ़िफ़्टी सेवन

58

५८

LVIII

अट्ठावन

फ़िफ़्टी एट

59

५९

LIX

उनसठ

फ़िफ़्टी नाइन

60

६०

LX

साठ

सिक्स्टी

61

६१

LXI

इकसठ

सिक्स्टी वन

62

६२

LXII

बासठ

सिक्स्टी टू

63

६३

LXIII

तिरसठ

सिक्स्टी थ्री

64

६४

LXIV

चौंसठ

सिक्स्टी फ़ोर

65

६५

LXV

पैंसठ

सिक्स्टी फ़ाइव

66

६६

LXVI

छियासठ

सिक्स्टी सिक्स

67

६७

LXVII

सड़सठ

सिक्स्टी सेवन

68

६८

LXVIII

अड़सठ

सिक्स्टी एट

69

६९

LXIX

उनहत्तर

सिक्स्टी नाइन

70

७०

LXX

सत्तर

सेवंटी

71

७१

LXXI

इकहत्तर

सेवंटी वन

72

७२

LXXII

बहत्तर

सेवंटी टू

73

७३

LXXIII

तिहत्तर

सेवंटी थ्री

74

७४

LXXIV

चौहत्तर

सेवंटी फ़ोर

75

७५

LXXV

पचहत्तर

सेवंटी फ़ाइव

76

७६

LXXVI

छिहत्तर

सेवंटी सिक्स

77

७७

LXXVII

सतहत्तर

सेवंटी सेवन

78

७८

LXXVIII

अठहत्तर

सेवंटी एट

79

७९

LXXIX

उनासी

सेवंटी नाइन

80

८०

LXXX

अस्सी

एटी

81

८१

LXXXI

इक्यासी

एटी वन

82

८२

LXXXII

बयासी

एटी टू

83

८३

LXXXIII

तिरासी

एटी थ्री

84

८४

LXXXIV

चौरासी

एटी फ़ोर

85

८५

LXXXV

पचासी

एटी फ़ाइव

86

८६

LXXXVI

छियासी

एटी सिक्स

87

८७

LXXXVII

सतासी

एटी सेवन

88

८८

LXXXVIII

अठासी

एटी एट

89

८९

LXXXIX

नवासी

एटी नाइन

90

९०

XC

नब्बे

नाइनटी

91

९१

XCI

इक्यानवे

नाइनटी वन

92

९२

XCII

बानवे

नाइनटी टू

93

९३

XCIII

तिरानवे

नाइनटी थ्री

94

९४

XCIV

चौरानवे

नाइनटी फ़ोर

95

९५

XCV

पचानवे

नाइनटी फ़ाइव

96

९६

XCVI

छियानवे

नाइनटी सिक्स

97

९७

XCVII

सतानवे

नाइनटी सेवन

98

९८

XCVIII

अठानवे

नाइनटी एट

99

९९

XCIX

निन्यानवे

नाइनटी नाइन

100

१००

C

सौ

वन हंड्रेड

1000

१०००

M

हज़ार

वन थाउज़ंड

10,000

१००००

दस हज़ार

टेन थाउज़ंड

1,00,000

१०००००

Roman_4

लाख

वन लाख

10,00,000

१००००००

Roman_6

दस लाख

वन मिलियन

1,00,00,000

१०००००००

-

करोड़

टेन मिलियन

10,00,00,000

१००००००००

दस करोड़

वन हंड्रेड मिलियन

1,00,00,00,000

१०००००००००

-

अरब

वन बिलियन

10,00,00,00,000

१००००००००००

-

दस अरब

टेन बिलियन

1,00,00,00,00,000

१०००००००००००

खरब

वन हंड्रेड बिलियन

10,00,00,00,00,000

१००००००००००००

दस खरब

वन ट्रिलियन

1,00,00,00,00,00,000

१०००००००००००००

नील

टेन ट्रिलियन

10,00,00,00,00,00,000

१००००००००००००००

दस नील

वन हंड्रेड ट्रिलियन

1,00,00,00,00,00,00,000

१०००००००००००००००

पद्म

वन क्वाड्रिलियन

10,00,00,00,00,00,00,000

१००००००००००००००००

दस पद्म

टेन क्वाड्रिलियन

1,00,00,00,00,00,00,00,000

१०००००००००००००००००

शंख

वन हंड्रेड क्वाड्रिलियन

10,00,00,00,00,00,00,00,000

१००००००००००००००००००

दस शंख/महा शंख

महीनों व दिनों के इंग्लिश तथा हिंदी रूप

क्र.सं.

इंग्लिश महीनों के नाम

हिंदी महीनों के नाम

1.

जनवरी

चैत्र/चैत

2.

फ़रवरी

वैशाख/बैसाख

3.

मार्च

ज्येष्ठ/जेठ

4.

अप्रैल

आषाढ़/असाढ़

5.

मई

श्रावण/सावन

6.

जून

भाद्रपद/भादों

7.

जुलाई

आश्विन/क्वार

8.

अगस्त

कार्तिक/कातिक

9.

सितंबर

मार्गशीर्ष/अगहन

10.

अक्टूबर

पौष/पूस

11.

नवंबर

माघ

12.

दिसंबर

फाल्गुन/फागुन

क्र.सं.

इंग्लिश दिनों के नाम

हिंदी दिनों के नाम

1.

मन-डे

सोमवार

2.

ट्यूज़-डे

मंगलवार

3.

वेंज़-डे

बुधवार

4.

थर्ज़-डे

बृहस्पतिवार/गुरूवार

5.

फ़्राइ-डे

शुक्रवार

6.

सैटर-डे

शनिवार

7.

सन-डे

रविवार/इतवार


>>पीछे>>

End Text  End Text  End Text