हिंदी का रचना संसार | ||||||||||||||||||||||||||
मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क |
|
||||||||||||||||||||||||||
हिंदी समय डॉट कॉम : एक परियोजना महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से एक अपेक्षा यह भी की जाती है कि वह हिंदी को अन्तरराष्ट्रीय भाषा बनने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए। यह तभी संभव हो सकता है जब हिंदी न सिर्फ गंभीर विमर्श का माध्यम बने बल्कि हिंदी में लिखा गया महत्वपूर्ण साहित्य अंतरराष्ट्रीय पाठक समुदाय तक पहुंचे।विश्वविद्यालय पिछले कुछ वर्षों से ज्ञान के विभिन्न अनुशासनों में शिक्षा और अनुसंधान के अतिरिक्त स्तरीय पाठ्य पुस्तकें प्रकाशित करने का काम भी कर रहा है। इसी प्रयास के क्रम में हमने यह निर्णय लिया है कि हिंदी में जो कुछ महत्वपूर्ण लिखा गया है उसे अगले कुछ वर्षों में एक वेबसाइट के जरिये इंटरनेट पर, दुनिया भर में फैले गंभीर पाठकों, शोधार्थियों और साहित्य प्रेमियों को उपलब्ध कराया जाए। बाद में हमारा प्रयास यह होगा कि हिंदी की चुनिन्दा रचनाओं का फ्रेन्च, स्पैनिश, जर्मन, चीनी और अरबी भाषाओं में अनुवाद भी हो। इसी गंभीर उद्देश्य के साथ हमने एक परियोजना का सूत्रपात किया है। यह हिंदी के साहित्य, संदर्भ लेखों, विमर्शों, लेखक -निर्देशिका, छवि संग्रहों को पाठकों, छात्रों, शोधार्थियों के लिये ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की विस्तृत परियोजना है। इसके तहत हम एक वेबसाइट बना रहे हैं -- हिंदी समय डॉट कॉम। 9 दिसम्बर 2009 को इस बेवसाइट का लोकार्पण महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा में मॉरिशस के राष्ट्रपति सर अनिरुद्ध जगन्नाथ के द्वारा किया गया। लेखकों से अनुरोध हिंदी समय डॉट कॉम के जरिये हमारा यह प्रयास होगा कि हिन्दी की अब तक की महत्वपूर्ण व लोकप्रिय पुस्तकों को हम इंटरनेट पर प्रकाशित कर पाठकों व पुस्तकों के बीच की दूरी पाट सकें। इस प्रयास के तहत हम पुस्तकों से विमुख होती युवा पीढी क़ो फिर पुस्तकों की तरफ आकर्षित कर पाने में समर्थ हों सकेंगे। इससे पुस्तकों की लोकप्रियता बढेग़ी ही। हिंदी के सभी प्रतिष्ठित लेखकों से अनुरोध है कि वे महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की वेबसाइट हिंदी समय डॉट कॉम के लिए अपनी पुस्तकें उपलब्ध कराएं । लेखकों से हमारा अनुरोध है कि अपने कहानी संग्रह, उपन्यास, नाटक, निबंध संकलन, रिपोर्ताज, संस्मरण व आत्मकथाओं की सीडी हमें उपलब्ध करवाएं तथा साथ ही हिंदी समय डॉट कॉम के नाम अपना सहमति पत्र भिजवाएं। पता है _ प्रकाशन विभाग
|
मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क |
Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved. |