hindisamay head


अ+ अ-

कविता

खेल

बद्रीनारायण


बैठे हैं हम, गोल में
पहाड़ पर
खेलने आइस-पाइस

हमने कहा
नदी आइस-पाइस
पेड़-पौधे-हरियाली आइस-पाइस

आइस-पाइस बादल
तूफान आइस-पाइस

हम ताक में बैठे हैं कि
कह दें
मौत आइस-पाइस।

 


End Text   End Text    End Text

हिंदी समय में बद्रीनारायण की रचनाएँ