गीत गाने वाली लड़कियों और महिलाओं के नाम-पते। कुछ गीत एक से अधिक महिलाओं ने अलग-अलग गाए हैं। कुछ गीत एकाधिक महिलाओं ने समूह में गाए हैं।
1. फुलेश्वरी देवी, उम्र - 55 साल, जाति : अहीर, निवास : गाँव - गोपालपुर, थाना - शादियाबाद, जिला गाजीपुर, उ.प्र.। गीत संख्या : 21, 29, 32, 39, 48
ये मेरी माँ हैं। जब भी गाँव जाता हूँ, दिन में या रात में, बतियाते हुए या सोने से ठीक पहले, कभी भी कोई पसंदीदा गीत इनकी जुबान पर आ जाए तो ये गा देती हैं और मैं रिकॉर्ड कर लेता हूँ। बस यूँ समझें कि इनके गाए गीत अगस्त 2010 से जून 2013 के बीच रिकॉर्ड किए गए हैं। मेरे गाँव की लड़कियों-महिलाओं के गाए हुए सभी गीत इसी दरम्यान अनेक बैठकी में रिकॉर्ड किए गए हैं।
2. आराधना यादव, उम्र - 20 साल। (मेरी बहन)। गीत संख्या : 1, 9
3. शीला देवी, उम्र - 38 साल, जाति : अहीर, (गाँव के रिश्ते से चाची)। गीत संख्या : 8, 9, 11, 19, 24, 40, 50, 58, 59
4. शीला देवी, उम्र - 40 साल, जाति : अहीर। (गाँव के रिश्ते से भाभी)। गीत संख्या : 37, 38, 39, 40, 41, 42
5. रंभा देवी, उम्र - 47 या 48 साल, जाति : अहीर। (गाँव के रिश्ते से चाची)। गीत संख्या : 12, 13, 21, 27, 28
6. महला देवी, उम्र - 45, जाति : अहीर (गाँव के रिश्ते से चाची)। गीत संख्या : 3
7. दुलारी देवी, उम्र - 65, जाति : अहीर (गाँव के रिश्ते से ताई अर्थात बड़की माई)। गीत संख्या : 2, 4, 12, 17, 31, 34, 51, 62
8. इंद्रावती देवी, उम्र - 45, जाति : अहीर, (गाँव के रिश्ते से चाची)। गीत संख्या : 43
9. कालिंदी यादव - 27 साल, सरिता यादव - 24 साल, प्रियंका यादव - 20 साल। तीनों सगी बहनें हैं। (गाँव के रिश्ते से मेरी बहनें)। गीत संख्या : 6, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 18, 19, 22, 23
10. सोनिया देवी, उम्र - 60 साल, जाति : चमार, निवास : मेरे गाँव का उत्तर टोला। गीत संख्या : 61
11. अंजना यादव, उम्र - 32 साल (मेरी बड़ी बहन)। निवास (ससुराल) : गाँव - सलेमपुर बघाईं, थाना - बहरियाबाद, जिला - गाजीपुर। गीत संख्या : 41
12. मीना यादव, उम्र - 40 साल (गाँव के रिश्ते से बहन)। निवास (ससुराल) : गाँव- जबरापार, थाना - शादियाबाद, जिला- गाजीपुर। गीत संख्या : 41, 42
13. फुलझारी देवी, (मृत्यु 2011 में, संभवतः जुलाई से सितंबर माह के बीच), जाति : कानू, निवास : गाँव - कस्बादयालपुर, थाना - शादियाबाद, जिला - गाजीपुर। रिकॉडिंग : 2010 में जीउतिया त्योहार के दिन। रिकॉर्डिंग के समय इनकी उम्र 60 साल थी। गीत संख्या : 30
14. फेंकना देवी, उम्र - 78 से 80 साल, जाति : गोंड। निवास एवं रिकॉर्डिंग की तारीख उपर्युक्त। गीत संख्या : 33, 54, 55
15. सुशीला देवी, उम्र - 58 साल, (फुलझारी की देवरानी), ऊपर की रिकॉर्डिंग के दौरान इन्होंने कई महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ कीं।
16. गुलाबी देवी, उम्र - 73 साल, जाति : कोंहार (कुम्हार), निवास : गाँव - खुटहीं, थाना - शादियाबाद, जिला - गाजीपुर। रिकॉर्डिंग : 2010 का सितंबर महीना। गीत संख्या : 26, 36, 53
17. अमिंदा देवी, उम्र - 45 साल, जाति : अहीर, निवास एवं रिकॉर्डिंग उपर्युक्त। गीत संख्या : 36
18. फूलमती यती, उम्र - 80 साल, जाति : गिरि या गोसाईं, निवास : कैथी, खतीवपुर, जिला - बलिया। रिकॉर्डिंग : मई 2013। गीत संख्या : 56
19. रामरती यती, उम्र - 58 साल। जाति, निवास एवं रिकॉर्डिंग उपर्युक्त। गीत संख्या : 57
20. शारदा गिरि, उम्र - 60 साल, जाति एवं रिकॉर्डिंग उपर्युक्त। निवास : गजियापुर, भीमपुरा, बलिया। गीत संख्या : 52
21. शांती गिरि, उम्र - 78 साल, जाति एवं रिकॉर्डिंग उपर्युक्त। निवास : पीपरा, देवराड़, देवरिया। गीत संख्या : 5, 20, 35, 44, 45, 46, 49, 60