सिधिा गुटिका राजै जब पावा । पुनि भइ सिध्दि गनेस मनावा॥
जब संकर सिधिा दीन्ह गुटेका । परी हूल, जोगिन्ह गढ़ छेंका॥
सबैं पदमावति देखहिं चढ़ी । सिंघल छेंकि उठा होइ मढ़ी॥
जस घर भरे चोर मत कीन्हा । तेहि बिधिा सेंधिा चाह गढ़ दीन्हा॥
गुपुत चोर जो रहै सो साँचा । परगट होइ जीउ नहिं बाँचा॥
पौरि पौरि गढ़ लाग केवारा । औ राजा सौं भई पुकारा॥
जोगी आइ छेंकि गढ़ मेला । न जनौं कौन देस तें खेला॥
भएउ रजायसु देखौ, को भिखारि अस ढीठ।
बेगि बरज तेहि आवहु, जन दुइ पठैं बसीठ॥1॥
उतरि बसीठन्ह आइ जोहारे । 'की तुम जोगी, की बनिजारे॥
भएउ रजायसु आगे खेलहिं । गढ़ तर छाँड़ि अनत होइ मेलहिं॥
अस लागेहु केहि के सिख दीन्हे । आएहु मरै हाथ जिउ लीन्हे॥
इहाँ इंद्र अस राजा तपा । जबहिं रिसाइ सूर डरि छपा॥
हौ बनिजार तौ बनिज बेसाहौ । भरि बैपार लेहु जो चाहौ॥
हौ जोगी तौ जुगुति सो माँगौ । भुगुति लेहु लै मारग लागौ॥
इहाँ देवता अस गए हारी । तुम्ह पतिंग को अहौ भिखारी॥
तुम्ह जोगी बैरागी, कहत न मानहु कोहु॥
लेहु माँगि किछु भिच्छा, खेलि अनत कहुँ होहु'॥2॥
'आनु जो भीखि हौं आएऊँ लेई । कस न लेउँ जौ राजा देई॥
पदमावति राजा कै बारी । हौं जोगी ओहि लागि भिखारी॥
खप्पर लेइ बार भा माँगौं । भुगुति देइ लेइ मारग लागौं॥
सोई भुगुति परापति भूजा । कहाँ जाउँ अस बार न दूजा॥
अब धार इहाँ जीउ ओहि ठाऊँ । भसम होउँ बरु तजौं न नाऊँ॥
जस बिनु प्रान पिंड है छूँछा । धारम लाइ कहिहौं जो पूछा॥
तुम्ह बसीठ राजा के ओरा । साखी होहु एहि भीख निहोरा॥
जोगी बार आव सो, जेहि भिच्छा कै आस।
जो निरास दिढ़ आसन, कित गौने केहु पास?' ॥3॥
सुनि बसीठ मन उपनी रीसा । जौ पीसत घुन जाइहि पीसा॥
जोगी अस कहुँ कहै न कोई । सो कहु बात जोग जो होई॥
वह बड़ राज इंद्र कर पाटा । धारती परा सरग को चाटा?॥
जौ यह बात जाइ तहँ चली । छूटहिं अबहिं हस्ति सिंघली॥
औ जौं छूटहिं वज्र कर गोटा । बिसरिहि भुगुति होइ सब रोटा॥
जहँ केहु दिस्टिनजाइ पसारी । तहाँ पसारसि हाथ भिखारी॥
आगे देखि पाँव धारु नाथा। तहाँ न हेरु टूट जहँ माथा॥
वह रानी तेहि जोग है, जाहि राज औ पाटु।
सुंदरि जाइहि राजघर, जोगिहि बाँदर काटु॥4॥
जौं जोगी सत बाँदर काटा । एकै जोग, न दूसरि बाटा॥
और साधाना आवै साधो । जोग साधाना आपुहि दाधो1॥
सरि पहुँचाव जोगि कर साथू । दिस्टि चाहि अगमन होइ हाथू॥
तुम्हरे जोर सिंघल के हाथी । हमरे हस्ति गुरु हैं साथी॥
अस्ति नास्ति ओहि करत न बारा । परबत करै पाँव कै छारा॥
जोर गिरे गढ़ जावत भये । जे गढ़ गरब करहिं ते नये॥
अंत क चलना कोइ न चीन्हा । जो आवा सो आपन कीन्हा॥
जोगिहि कोइ न चाहिय, तस न मोहि रिसि लागि।
जोग तंत ज्यों पानी, काह करै तेहि आगि? ॥5॥
बसिठन्ह जाइ कही अस बाता । राजा सुनत कोह भा राता॥
ठावहिं ठाँव कुँवर सब माखे । केइअब लीन्ह जोग केइ राखे?॥
अबहीं बेगिहि करौ सँजोऊ । तस मारहु हत्या नहिं होऊ॥
मंत्रिान्ह कहा रहौ मन बूझे । पति न होइ जीगिन्ह सौं जूझे॥
ओहि मारै तौ काह भिखारी । लाज होइ जौं माना हारी॥
ना भल मुए, न मारे मोखू । दुवौ बात लागै सम दोखू॥
रहै देहु जौ गढ़ तर मेले । जोगी कित आछैं बिनु खेले?॥
आछै देहु जो गढ़ तरे, जनि चालहु यह बात।
तहँ जो पाहन भख करहिं, अस केहिके मुख दाँत॥6॥
गए बसीठ पुनि बहुरि न आए । राजै कहा बहुत दिन लाए॥
न जनौं सरग बात दहुँ काहा । काहु न आइ कही फिरि चाहा॥
पंख न काया, पौन न पाया । केहि विधिा मिलौं होइ कै छाया?॥
सँवरि रकत नैनहिं भरि चूआ । रोइ हँकारेसि माझी सूआ॥
परीजो ऑंसु रकत कै टूटी । रेंगि चलीं जस बीरबहूटी॥
ओहि रकत लिखि दीन्ही पाती । सुआ जो लीन्ह चोंच भइ राती॥
बाँधाी कंठ परा जरि काँठा । बिरह क जरा जाइ कित नाठा?॥
मसि नैना, लिखनी बरुनि, रोइ रोइ लिखा अकत्थ।
आखर दहै, न कोइ छुवै, दीन्ह परेवा हत्थ॥7॥
औ मुख बचन जो कहा परेवा । पहिले मोरि बहुत कहि सेवा॥
पुनि रे सँवार कहेसि अस दूजी । जो बलि दीन्ह देवतन्ह पूजी॥
सो अबहीं तुम्ह सेव न लागा । बलि जिउ रहा, न तन सो जागा॥
भलेहि ईस हू तुम्ह बलि दीन्हा । जहँ तुम्ह तहाँ भाव बलि कीन्हा॥
जौ तुम्ह मया कीन्ह पगु धाारा । दिस्टि देखाइ बान बिष मारा॥
जो जाकर अस आसामुखी । दुख महँ ऐस न मारै दुखी॥
नैन भिखारि न मानहिं सीखा । अगमन दौरि लेहिं पै भीखा॥
नैनहिं नैन जो बेधिा गए, नहिं निकसैं वै बान।
हिये जो आखर तुम्ह लिखे, ते सुठि लीन्ह परान॥8॥
ते बिषबान लिखौं कहँ ताईं । रकत जो चुआ भीजि दुनियाईं॥
जान जो गारै रकत पसेऊ । सुखी न जान दुखी कर भेऊ॥
जेहि न पीर तेहि काकरि चिंता । पीतम निठुर होइँ अस निंता॥
कासौं कहौं बिरह कै भाषा? । जासौं कहौं होइ जरि राखा॥
बिरह आगि तन बन बन जरे । नैन नीर सब सायर भरे॥
पाती लिखी सँवरि तुम्ह नावाँ । रकत लिखे आखर भए सावाँ॥
आखर जरहि न काहू छूआ । तब दुख देखि चला लेइ सूआ॥
अब सुठि मरौं, छूँछि गइ (पाती) पेम पियारे हाथ।
भेंट होत दुख रोइ सुनावत, जीउ जात जौ साथ॥9॥
कंचन तार बाँधिा गिउ पाती । लेइ गा सुआ जहाँ धानि राती॥
जैसे कँवल सूर कै आसा । नीर कंठ लहि मरत पियासा॥
बिसरा भोग सेज सुख बासा । जहाँ भौंर सब तहाँ हुलासा॥
तौ लगि धाीर सुना नहिं पीऊ । सुना न घरी रहै नहिं जीऊ॥
तौ लगि सुख हिय पेम न जाना । जहाँ पेम कत सुख बिसरामा?॥
अगर चँदन सुठि दहै सरीरू । औ भा अगिनि कया कर चीरू॥
कथा कहानी सुनि जिउ जरा । जानहुँ घीउ बसंदर परा॥
बिरह न आपु सँभारै, मैल चीर, सिर रूख।
पिउ पिउ करत राति दिन, जस पपिहा मुख सूख॥10॥
ततखन गा हीरामन आई । मरत पियास छाँह जनु पाई॥
भल तुम्ह सुआ? कीन्ह है फेरा । कहहु कुसल अब पीतम केरा॥
वाट न जानौं, अगम पहारा । हिरदय मिला न होइ निनारा॥
मरम पानि कर जान पियासा । जो जल महँ ता कहँ का आसा?॥
का रानी यह पूछहू बाता । जिनि कोइ होइ पेम कर राता॥
तुम्हरे दरसन लागि बियोगी । अहा सो महादेव मठ जोगी॥
तुम्ह बसंत लेइ तहाँ सिधााई । देव पूजि पुनि ओहि पहँ आई॥
दिस्टि बान तस मारेहु, घायल भा तेहि ठाँव।
दूसरि बात न बोलै, लेइ पदमावति नाँव॥11॥
रोवँ रोवँ वै बान जो फूटे । सूतहि सूत रुहिर मुख छूटे॥
नैनहिं चली रकत कै धाारा । कंठा भीजि भएउ रतनारा॥
सूरज बूड़ि उठा होइ ताता । औ मजीठ टेसू बन राता॥
भा बसंत रातीं बनसपती । औ राते सब जोगी जती॥
पुहिमि जो भीजि, भयेउ सब गेरू । औ राते तहँ पंखि पखेरू॥
राती सती अगिनि सब काया । गगन मेघ राते तेहि छाया॥
ईंगुर भा पहार जौं भीजा । पै तुम्हार नहिं रोवँ पसीजा॥
तहाँ चकोर कोकिला, तिन्ह हिय मया पईठि।
नैन रकत भरि आए, तुम्ह फिरि कीन्हि न दीठि। 12॥
ऐ1ृस बसंत तुमहिं पै खेलहु । रकत पराए सेंदुर मेलेहु॥
तुम्ह तौ खेलि मँदिर महँ आईं । ओहि क मरम पै जान गोसाईं॥
कहेसि जरे को बारहि बारा । एकहि बार होहुँ जरि छारा॥
सर रचि चहा आगि जो लाई । महादेव गीरी सुधिा पाई॥
आइ बुझाइ दीन्ह पथ तहाँ । मरन खल कर आगम जहाँ॥
उलटा पंथ पेम के बारा । चढ़ै सरग, जौ परै पतारा॥
अब धाँसि लीन्ह चहै तेहि आसा । पावै साँस, कि मरै निरासा॥
पाती लिखि सो पठाई, इहै सबै दुख रोइ।
दहुँ जिउ रहै कि निसरै, काह रजायसु होइ?॥13॥
कहि कै सुआ जो छोड़ेसि पाती । जानहु दीप छुवत तस ताती॥
गीउ जो बाँधाा कंचन तागा । राता साँव कंठ जरि लागा॥
अगिनि साँस सँग निसरै ताती । तरुवर जरहिं ताहि कै पाती॥
रोइ रोइ सुआ कहै सो बाता । रकत कै ऑंसु भएउ मुख राता॥
देख कंठ जरि लाग सो गेरा । सो कस जरै बिरह अस घेरा॥
जरि जरि हाड़ भयउ सब चूना । तहाँ मासु का रकत बिहूना॥
वह तोहि लागि कया सब जारी । तपत मीन, जल देहि पवारी॥
तोहि कारन वह जोगी, भसम कीन्ह तन दाहि॥
तू असि निठुर निछोही, बात न पूछै ताहि॥14॥
कहेसि सुआ! मोसौं सुनु बाता । चहौं तो आज मिलौं जस राता॥
पै सो मरम न जाना भोरा । जानै प्रीति जो मरि कै जोरा॥
हौं जानति हौं अबहीं काँचा । ना वह प्रीति रंग थिर राँचा॥
ना वह भयउ मलयगिरि बासा । ना वह रबि होइ चढ़ा अकासा॥
ना वह भयउ भौंर कर रगू । ना वह दीपक भयउ पतगू॥
ना वह करा भृंग कै होई । ना वह आपु मरा जिउ खोई॥
ना वह प्रेम औटि एक भयऊ । ना ओहि हिये माँझ डर गयऊ॥
तेहि का कहिय रहब जिउ, रहै जो पीतम लागि।
जहँ वह सुनै लेइ धाँसि, का पानी, का आगि॥15॥
पुनि धानि कनकपानि मसि माँगी । उतर लिखत भीजी तन ऑंगी।
तस कंचन कहँ चहिय सोहागा । जौं निरमल नग होइ तौ लागा॥
हौं जो गइ सिव मंडप भोरी । तहँवाँ कस न गाँठि तैं जारी॥
भा बिसँभार देखि कै नैना । सखिन्ह लाज का बोलौं बैना?॥
खेलहिं मिस मैं चंदन घाला । मकु जागसि तौं देउँ जयमाला॥
तबहुँ न जागा, गा तू सोई । जाने भेंट, न सोए होई॥
अब जौं सूर होइ चढ़ै अकासा । जौं जिउ देइ त आवै पासा॥
तौ लगि भुगुति न लेइ सका, रावन सिय जब साथ।
कौन भरोसे अब कहौं, जीउ पराए हाथ॥16॥
अब जौ सूर गगन चढ़ि आवै । राहु होइ तौ ससि कहँ पावै॥
बहुतन्ह ऐस जीउ पर खेला । तू जोगी कित आहि अकेला॥
बिक्रम धाँसा पेम कै बारा । सपनावति कहँ गएउ पतारा॥
मधाूपाछ मुगुधाावति लागी । गगनपूर होइगा बैरागी॥
राजकुँवर कंचनपुर गयऊ । मिरिगाबति कहँ जोगी भएऊ॥
साधा कुँवर खंडावत जोगू । मधाु मालति कर कीन्ह बियोगू॥
प्रेमाबति कहँ सुरसर साधाा । उषा लगि अनिरुधा बर बाँधाा॥
हौं रानी पदमावति, सात सरग पर बास।
हाथ चढ़ौं मैं तोहिके, प्रथम करै अपनास॥17॥
हौं पुनि इहाँ ऐस तोहि राती । आधाी भेंट पिरीतम पाती॥
तहुँ जौ प्रीति निबाहै ऑंटा । भौंर न देख केत कर काँटा॥
होइ पतंग अधारन्ह गहु दीया । लेसि समुद धाँसि होइ मरजीया॥
रातु रंग जिमि दीपक बाती । नैन लाउ होइ सीप सेवाती॥
चातक होइ पुकारु पियासा । पीउ न पानि सेवाति कै आसा॥
सारस कर जस बिछुरा जोरा । नैन होहि जस चंद चकोरा॥
होहि चकोर दिस्टि ससि पाँहा । औ रबि होइ कँवल दल माँहा॥
महु ऐसे होउँ तोहि कहँ, सकहि तौ ओर निबाहु॥
राहु बेधिा अरजुन होइ, जीतु दुरपदी ब्याहु॥18॥
राजा इहाँ ऐस तप झूरा । भा जरि बिरह छार कर कूरा॥
नैन लाइ सो गएउ बिमोही । भा बिनु जिउ, जिउ दीन्हेसि ओही॥
कहाँ पिंगला सुखमन नारी । सूनि समाधिा लागि गइ तारी॥
बूँद समुद्र जैस होइ मेरा । गा हेराइ अस मिलै न हेरा॥
रंगहि पान मिला जस होई । आपहि खोइ रहा होइ सोई॥
सुए जाइ जब देखा तासू । नैन रकत भरि आए ऑंसू॥
सदा पिरीतम गाढ़ करेई । ओहि न भुलाइ, भूलि जिउ देई॥
मूरि सजीवन आनि कै, औ मुख मेला नीर।
गरुड़ पंख जस झारै, अमृत बरसा कीर॥19॥
मुआ जिया अस बास जो पावा । लीन्हेसि साँस, पेट जिउ आवा॥
देखेसि जागि, सुआ सिर नावा । पाती देइ मुख बचन सुनावा॥
गुरु क बचन स्रवन दुइ मेला । कीन्हि सुदिस्टि, बेगि चलु चेला॥
तोहि अलि कीन्ह आप भइ केवा । हौं पठवा गुरु बीच परेवा॥
पौन साँस तोसौं मन लाई । जोवै मारग दिस्टि बिछाई॥
जस तुम्ह कया कीन्ह अगिदाहू । सो सब गुरु कहँ भएउ अगाहू॥
तब उदंत छाला लिखि दीन्हा । बेगि आउ, चाहै सिधा कीन्हा॥
आवहु सामि सुलच्छना, जीउ बसै तुम्ह नाँव॥
नैनहिं भीतर पंथ है, हिरदय भीतर ठाँव॥20॥
सुनि पदमापति कै असि मया । भा बसंत उपनी नइ कया॥
सुआ क बोल पौन होइ लागा । उठा सोइ, हनुवंत अस जागा॥
चाँद मिलै कै दीन्हेसि आसा । सहसौ कला सूर परगासा॥
पाति लीन्हि, लेइ सीस चढ़ावा । दीठि चकोर चंद जस पावा॥
आस पियासा जो जेहि केरा । जौं झिझकार, ओहि सहुँ हेरा॥
अब यह कौन पानि मैं पीया । भा तन पाँख, पतँग मरि जीया॥
उठा फूलि हिरदय न समाना । कंथा टूक टूक बेहराना॥
जहाँ पिरीतम वै बसहिं, यह जिउ बलि तेहि बाट।
वह जो बोलावै पाँव सौं, हौं तहँ चलौं लिलाट॥21॥
जो पथ मिला महेसहि सेई । गएउ समुद ओहि धाँसि लेई॥
जहँ वह कुंड बिषम औगाहा । जाइ परा तहँ पाव न थाहा॥
बाउर अंधा पेम कर लागू । सौहँ धाँसा, किछु सूझ न आगू॥
लीन्हें सिधिा साँसा मन मारा । गुरु मछंदरनाथ सँभारा॥
चेला परे न छाँड़हि पाछू । चेला मच्छ, गुरु जस काछू॥
जस धाँसि लीन्ह समुद मरजीया । उधारै नैन बरै जस दीया॥
खोजि लीन्ह सो सरगदुआरा । बज्र जो मूँदे जाइ उघारा॥
बाँक चढ़ाव सरग गढ़, चढ़त गएउ होइ भोर।
भइ पुकार गढ़ ऊपर, चढ़े सेंधिा देइ चोर॥22॥
(1) परी हूल=कोलाहल हुआ। जस घर भरे...कीन्हा=जैसे भरे घर में चोरी करने का विचार चोर ने किया हो। लाग=लगे, भिड़ गए। खेला=विचरता हुआ आया। रजायसु=राजाज्ञा।
(2) खेलहिं=विचरें, जायँ। अस लागेहु=ऐसे काम में लगे। कोहु=क्रोधा।
(3) आएउँ लेई=लेने आया हूँ। भूजा=मेरे लिए भोग है। धाम लाइ=धारम लिये हुए, सत्य सत्य। भीख निहोरा=भीख के संबंधा में, अथवा इसी भीख को मैं माँगता हूँ। निरास=आशा या कामना से रहित।
(4) धारती परा...चाटा....धारती पर पड़ा हुआ कौन स्वर्ग या आकाश चाटता है? कहावत है?-'रहै भुइँ औ चाटै बादर'। गोटा=गोला। रोटा=दबकर गूँधो आटे की बेली रोटी के समान। बाँदर काटु=बंदर काटे, मुहाविरा-अर्थात् जोगी का बुरा हो, जोगी चूल्हे में जाएँ।
(5) सत=सौ। सरि पहुँचाव=बराबर या ठिकाने पहुँचा देता है। दिस्टि चाहि...हाथू=दृष्टि पहुँचने के पहले ही योगी का हाथ पहुँच जाता है। यह दूतों के उस बात के उत्तार में है 'जहँ केहु दिस्टि न जाइ पसारी। तहाँ पसारसि हाथ भिखारी॥' चाहि=अपेक्षा; बनिस्बत। नए=नम्र हुए।
1. एक हस्तलिखित प्रति में इसके आगे ये चौपाइयाँ हैं-
राजा तोर हस्ति कर साईं । मोर जीव यह एक गोसाईं॥
करकर है जो पाँव तर बारू । तेहि उठाइ कै करै पहारू॥
राज करत तेहि भीख मँगावै । भीख माँग तेहि राज दियावै॥
मंदिर ढाहि उठाबै नए । गढ़ करि गरब खेह मिलिगए॥
(6) सँजोऊ=समान। पति=बड़ाई, प्रतिष्ठा। जोगी...खेले=योगी कहाँ रहते हैं बिना (और जगह) गए?
(7) चाहा=चाह, खबर। माझी=मधयस्थ। नाठा जाइ=नष्ट किया या मिटाया जाता है। मसि=स्याही। लिखनी=लेखनी, कलम। अकत्थ=अकथ्य बात।
(8) सेवा कहि=विनय कहकर। सँवार=संवाद, हाल। बलि जिउ रहा....जागा=जीव तो पहले ही बलि चढ़ गया था, (इसी से तुम्हारे आने पर) वह शरीर न जगा। ईस=महादेव। भाव=भाता है। आसामुखी=मुख का आसरा देखनेवाला।
(9) जान=जानता है। सावाँ=श्याम। छूँछि=खाली।
(10) नीर कंठ लहि... पियासा=कंठ तक पानी में रहता है फिर भी प्यासों मरता है। बसंदर=वैश्वानर, अग्नि। विरह=बिरह से। रूख=बिना तेल का।
(12) रतनारा=लाल। नैन रकत भरि आए=चकोर और पहाड़ी कोकिला की ऑंखें लाल होती हैं।
(13) दीन्ह पथ तहाँ=वहाँ का रास्ता बताया। मरन खेल...जहाँ=जहाँ प्राण निछावर करने का आगम है। उलटा पंथ=योगियों का अंतर्मुख मार्ग; विषयों की ओर स्वभावत: जाते हुए मन को उलटा पीछे की ओर फेरकर ले जाने वाला मार्ग।
(14) ताहि कै पाती=उसको उस चिट्ठी से। देखु कंठ जरि...गेरा=देख, कंठ जलने लगा (तब) उसे गिरा दिया। देहि पवारी=फेंक दे।
(15) काँचा=कच्चा। राँचा=रंग गया। औटि=पगकर।
(16) धानि=स्त्राी। कनक पानि=सोने का पानी। बिसँभार=बेसुधा। घाला=डाला, लगाया। मकु=कदाचित्। जागे भेंट...होई=जागने से भेंट होती है, सोने से नहीं।
(17) अपना=अपना नाश।
(18) निबाहै ऑंटा=निबाह सकता है। केत=केतकी। महुँ=महूँ, मैं भी। ओर निबाहु=प्रीति को अंत तकनिबाह।
(19) कूरा=ढेर। पिंगला=दक्षिण नाड़ी। सुखमन=सुषुम्ना, मधय नाड़ी। सूनि समाधिा=शून्य समाधिा।तारि=त्रााटक, टकटकी। गाढ़=कठिन अवस्था।
(20) केवा=केतकी। अगाहू भएउ=विदित हुआ। उदंत=(सं.) संवाद, वृत्ताांत। छाला=पत्रा। सामि=स्वामी।
(21) हनुवंत=हनुमान के ऐसा बली। झिझकार=झिड़के। सहुँ=सामने। बेहराना=फटा।
(22) धांसि लेई=धाँसकर लेने के लिए। लागू=लाग, लगन। परे=दूर। बाँक=टेढ़ा, चक्करदार। सरगदुआर=दूसरे अर्थ में दशम द्वार।