हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

 


विनोद कुमार शुक्ल की कविताएँ

अनुक्रम

नाम

:विनोद कुमार शुक्ल

जन्म

: 01 जनवरी 1937 राजनांदगाँव, मध्यप्रदेश।

विधाएँ

:--

प्रकाश

कविता संग्रह- लगभग जयहिंद, वह आदमी चला गया नया गरम कोट पहन कर विचार की तरह, सब कुछ होना बचा रहेगा, अतिरिक्त नहीं। कहानी संग्रह- पेड़ पर कमरा, महाविद्यालय। उपन्यास- नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे, दीवार में खिड़की रहती थी, हरी घास की छप्पर वाली झोपड़ी और बौना पहाड़ (किशोर उपन्यास)

सम्मान

: पुरस्कार\सम्मान- वीरसिंह देव पुरस्कार, सृजनभारती सम्मान, रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार, भवानीप्रसाद मिश्र पुरस्कार, मध्यप्रदेश शिखर सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त राष्ट्रीय सम्मान और साहित्य अकादमी सम्मान।

संप्रति

:

संपर्क

: सी-217,शैलेंद्र नगर, रायपुर-492001 (छ.ग.)

फोन

: 07712427554, 09425515382

ई-मेल

:

हिंदीसमयडॉटकॉम पर उपलब्ध
 
1. कोई अधूरा पूरा नहीं होता
2. सब संख्यक

कोई अधूरा पूरा नहीं होता


कोई अधूरा पूरा नहीं होता 
और एक नया शुरू होकर 
नया अधूरा छूट जाता 
शुरू से इतने सारे 
कि गिने जाने पर भी अधूरे छूट जाते 

परंतु इस असमाप्त – 
अधूरे से भरे जीवन को 
पूरा माना जाए, अधूरा नहीं 
कि जीवन को भरपूर जिया गया 
इस भरपूर जीवन में 
मृत्यु के ठीक पहले भी मैं 
एक नई कविता शुरू कर सकता हूँ

मृत्यु के बहुत पहले की कविता की तरह 
जीवन की अपनी पहली कविता की तरह 
किसी नए अधूरे को अंतिम न माना जाए।

सब संख्यक


लोगों और जगहों में
मैं छूटता रहा
कभी थोड़ा कभी बहुत
और छूटा रहकर
रहा आता रहा.

मैं हृदय में जैसे अपनी ही जेब में
एक इकाई सा मनुष्य
झुकने से जैसे जब से
सिक्का गिर जाता है
हृदय से मनुष्यता गिर जाती है
सिर उठाकर
मैं बहुजातीय नहीं
सब जातीय
बहुसंख्यक नहीं
सब संख्यक होकर
एक मनुष्य
खर्च होना चाहता हूँ
एक मुश्त.

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.