हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

लोग ही चुनेंगे रंग-  ‘लाल्टू’


 
दुबारा शब्द प्रेम

 

ब्रह्माण्ड की आयु से भी ज़्यादा वक्त लगेगा
अगर हम जानने चलें कि एक पेड़ की डाल
कहाँ कहाँ मुड़ सकती है साँप सी बलखाती

मुड़ना है चिड़ियों से बतियाना है
हवा की सरसराहट के लिए पत्तों को सजाना है
यह सब डाल करती है एक जीवन काल में
यह समझने लगे हैं हम
जब भूल चले अपनी राहें ढूँढने के नियम

सारे रहस्य सुलझ जाएँगे
और देखेंगे हम कि
बाकी है जाननी
खुद को दुबारा लकीर पर लाने की तरकीब
दुबारा शब्द प्रेम ढूँढने के लिए
निकलेंगे हम बीहड़ों में.

(2008)

 

<प्रेम<            सूची              >आकांक्षा>

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.