हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

लोग ही चुनेंगे रंग-  ‘लाल्टू’


 
छोटे-बड़े

 


तारे नहीं जानते ग्रहों में कितनी जटिल जीवनधारा.
आकाशगंगा को नहीं पता भगीरथ का इतिहास वर्तमान.
चल रहा बहुत कुछ हमारी कोषिकाओं में हमें नहीं पता.

अलग-अलग सूक्ष्म दिखता जो संसार
उसके टुकड़ों में भी है प्यार
उनका भी एक दूसरे पर असीमित अधिकार

जो बड़े हैं
नहीं दिखता उन्हें छोटों का जटिल संसार

छोटे दिखनेवालों का भी होता बड़ा घरबार
छोटी नहीं भावनाएँ, तकलीफें
छोटे नहीं होते सपने.

कविता,विज्ञान,सृजन,प्यार
कौन है क्या है वह अपरम्पार
छोटे-बड़े हर जटिल का अहसास
सुन्दर शिव सत्य ही बार बार.

(पश्यन्ती - 2000)

 

<उसे देखा<         सूची              > सफ़र हमसफ़र>

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.