हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

लोग ही चुनेंगे रंग-  ‘लाल्टू’


 
आवाज़ें

 

दफ्तर आते ही सुबह सुबह नमस्कार कहतीं आवाज़ें
खिड़कियों के बाहर लॉन के उस पार चाय की दुकान से आतीं आवाज़ें
हँसी बतंगड़ों भरी आवाज़ों में शामिल होतीं समय परिस्थिति की आवाज़ें.

आवाज़ों के इतिहास पर वह सोचता
सफेद कागज़ों पर उनका भूगोल बनाता
आवाज़ों के फैलाव का अन्त न पाकर
हर सुबह होता आतंकित

एक दिन पाया खुद को बेचैन आवाज़ों में शामिल होने को
खिड़की से छलाँग लगाते वक्त कानों में साँ साँ गूँज रही थीं आवाज़ें.

(साक्षात्कार - 1997)
 

<नियम<             सूची              >  अवसान >

 

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.