हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

लोग ही चुनेंगे रंग-  ‘लाल्टू’


 

 कल चिंताओं से रात भर गुफ़्तगू की।


कल चिन्ताओं से रातभर गुफ़्तगू की
बड़ी छोटी रंगबिरंगी चिन्ताएँ
गरीब और अमीर चिन्ताएँ
स्वस्थ और बीमार चिन्ताएँ
सही और गलत चिन्ताएँ

चिन्ताओं ने दरकिनार कर दिया प्यार
कुछ और सिकुड़ से गए आने वाले दिन चार
बिस्तर पर लेटा तो साथ लेटीं थीं चिन्ताएँ
करवटें ले रही थीं बार बार चिन्ताएँ

सुबह साथ जगी हैं चिन्ताएँ
न पूरी हुई नींद से थकी हैं चिन्ताएँ.

(वागर्थ - 2008)

 

<<नीचे को ही ढो रहा हूँ<<            सूची              >>देशभक्त>>

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.