हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

लोग ही चुनेंगे रंग-  ‘लाल्टू’


 

 औरत बनने से पहले एक दिन


औरत बनने से पहले
(हालाँकि सत्रह की है)
बैठी है कमरे में
परीक्षा दे रही है
तनाव से उसके गाल
फूले हैं और अधिक
गर्दन की त्वचा है महकती सी

यह लड़की
एक दिन गदराई हुई होगी
कई परीक्षाओं अनचाही मुस्कानों को
अपनाते बीत चुका होगा
कैशोर्य का अन्तिम पड़ाव

सड़कों पर आँखें
अनदेखा करती गुज़रेंगीं
आश्वस्त निरीह गदराई

आश्वस्त? या बहुत घबराई
बहुत घबराई!

(अक्षर पर्व – 1999)

 

<<एक समूची दुनिया होती है वह<<         सूची          >>एक और औरत>>


 

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.