हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

लोग ही चुनेंगे रंग-  ‘लाल्टू’

 

मिडिल स्कूल



ऊँची छत
नीचे झुके सत्तर सिर
तीस बाई तीस के कमरे में

शहतीरें अँग्रेज़ी ज़माने की
कुछ सालों में टूट गिरेंगीं
सालों लिखे खत
सरकारी अनुदानों की फाइलें बनेंगीं

जन्म लेते ही ये बच्चे
उन खातों में दर्ज हो गए
जिनमें इन जर्जर दीवारों जैसे
दरारों भरे सपने हैं

कोने में बैठी चार लड़कियाँ
बीच बीच हमारी ओर देख
लजाती हँस रही हैं
उनके सपनों को मैं अँधेरे में नहीं जाने दूँगा
यहाँ से निकलने की पक्की सड़कें मैं बना रहा हूँ

ऊबड़-खाबड़ ब्लैक बोर्ड पर
चाक घिसते शिक्षक सा
पागल हूँ मैं ऐसा ही समझ लो

मेरी कविता में इन बच्चों के हाथ झण्डे होंगे
आज भी जलती मशालें मैं उन्हें दूँगा
हाँ, खुला आसमान मैं उन्हें दूँगा.

(आकंठ - 1990; जतन - 1990)

 

<<कविता और प्लेग<<           सूची              >>कितनी बार क्षमा>>

 

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.