हिंदी का रचना संसार | ||||||||||||||||||||||||||
मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क |
|
||||||||||||||||||||||||||
आलोकधन्वा/
दुनिया रोज़ बनती है
आलोकधन्वा
सन् १९४८ में मुंगेर ज़िले
में जन्मे आलोकधन्वा की पहली कविता ‘जनता का आदमी’ १९७२ में
‘वाम’ पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। उसी वर्ष ‘फ़िलहाल’ में ‘गोली
दाग़ो पोस्टर’ कविता छपी। ये दोनो कविताएँ देश के वामपंथी सांस्कृतिक
आंदोलन की प्रमुख कविताएँ बनीं और आलोक विहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र
और पंजाब के लेखक संगठनों से गहरे जुड़े। १९७३ में पंजाबी के शहीद कवि
पाश के गाँव तलवंडी सलेम में सांस्कृतिक अभियान के लिए गिरफ़्तारी और
जल्द ही रिहाई।
कपड़े के जूते, पतंग, भागी हुई
लड़कियाँ, और ब्रूनो की बेटियाँ जैसी लंबी कविताएँ हिंदी और दूसरी
भाषाओं में व्यापक चर्चा का विषय बनीं। वे पिछले दो दशकों से देश के
विभिन्न हिस्सों में सांस्कृतिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे
हैं। उन्होंने छोटा नागपुर के औद्योगिक शहर जमशेदपुर में अध्ययन
मंडलियों का संचालन किया और रंगकर्म और साहित्य पर कई राष्ट्रीय
संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अतिथि व्याख्याता के रूप में
भागीदारी की। वे प्रगतिशील लेखक संघ, जनवादी लेखक संघ, और जन
संस्कृति मंच के आयोजनों में भी सक्रिय रहे हैं। उन्हें प्रकाश जैन
स्मृति सम्मान, बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान, राहुल सम्मान,
पहल सम्मान, नागार्जुन सम्मान, फ़िराक़ गोरखपुरी सम्मान, गिरिजा
कुमार माथुर सम्मान-नई दिल्ली,
और बिहार राष्ट्रभाषा परिषद का विशेष साहित्य सम्मान आदि प्राप्त हुए
हैं।
उनकी कविताएँ अंग्रेजी और सभी
भारतीय भाषाओं में अनूदित हुई हैं। प्रोफ़ेसर डेनियल वाइसबोर्ट और
गिरधर राठी के संपादन में साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित हिंदी
कविताओं के अंग्रेजी संकलन ‘सरवाइवल’ में उनकी कविताएँ संकलित हैं।
इसके अलावा प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका ‘क्रिटिकल इन्क्वायरी’ में भी
अनुवाद प्रकाशित हुए हैं।
आलोकधन्वा संप्रति महात्मा
गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में ‘राइटर इन रेजीडेंस’
के रुप में कार्यरत हैं।
|
मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क |
Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved. |