हिंदी का रचना संसार

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

लोग ही चुनेंगे रंग-  ‘लाल्टू’


 
हम जो देखते हैं

 

संसार
नभ धरा पाताल.
नभ नील रिक्त धवल सिक्त.
धरा शस्य श्यामला या शुष्क अनुर्वरा.
शस्य में श्यामल पत्ते.
पत्तों में हरित जीवन.
जीवन में जो दिखता
वह सब टुकड़े अपूर्ण.

पूरे पूरे दिखते हैं सपने
भले या बुरे.
पूरा पूरा दिखता है पाताल
जो नहीं दिखता सचमुच.
पूरा पूरा दिखता देश महान
जो नहीं दिखता सचमुच.

(सर्जक - 2003)

 

<बाहर अन्दर>          सूची              >जीवन-1,2>




 


 

 

मुखपृष्ठ | उपन्यास | कहानी | कविता | नाटक | आलोचना | विविध | भक्ति काल | हिंदुस्तानी की परंपरा | विभाजन की कहानियाँ | अनुवाद | ई-पुस्तकें | छवि संग्रह | हमारे रचनाकार | हिंदी अभिलेख | खोज | संपर्क

Copyright 2009 Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya, Wardha. All Rights Reserved.